हिसार से गोगामेड़ी के लिए हरियाणा रोडवेज ने शुरू की 20 स्पेशल बसें, जाने कितना लगेगा किराया
हिसार से गोगामेड़ी के लिए 20 रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। जानें 90 रुपये किराया, बस कहां से मिलेगी, कब रवाना होगी और पूछताछ नंबर।

- हिसार डिपो ने गोगामेड़ी रूट के लिए 20 स्पेशल बसों की व्यवस्था की
- हिसार से गोगामेड़ी तक रोडवेज बस का किराया 90 रुपये प्रति यात्री
- करीब 50 यात्री होते ही बस रवाना होगी, सभी 20 बसों का फिक्स टाइम टेबल नहीं है
लोकल हरियाणा, हिसार। हिसार से गोगामेड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो ने बसों की संख्या बढ़ा दी है। डिपो ने गोगामेड़ी रूट के लिए 20 स्पेशल बसों की व्यवस्था और परमिट कर लिया है। 17 से 22 सितंबर के दौरान यात्रियों की संख्या के अनुसार इन बसों को रूट पर भेजा जाएगा। हिसार से गोगामेड़ी जाने के लिए रोडवेज बस में 90 रुपये प्रति यात्री किराया देना होगा।
सभी 20 बसें किसी एक तय समय पर एक साथ नहीं चलेंगी। फिलहाल हिसार से रोज करीब 8 से 10 बसें जा रही हैं और भीड़ बढ़ने पर बाकी बसें भी चलाई जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार करीब 50 यात्री होते ही बस को गोगामेड़ी के लिए रवाना कर दिया जाएगा। वापसी में भी ये बसें गोगामेड़ी से यात्रियों को लेकर हिसार आएंगी।
हिसार में कहां से मिलेगी गोगामेड़ी की स्पेशल बस?
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्पेशल बसों के लिए सामान्य बूथ के बजाय हिसार के मुख्य बस स्टैंड के पीछे स्थित कार पार्किंग एरिया का इस्तेमाल करने की तैयारी की गई है। इस जगह को खाली कराया जा रहा है, ताकि बसों को खड़ा करने और यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।
इन बसों का कोई एक फिक्स टाइम टेबल नहीं बताया गया है। सवारियां पूरी होने के अनुसार बस रवाना की जाएगी। ताजा व्यवस्था में लगभग 50 यात्री होने पर बस को रूट पर भेजने की बात कही गई है। इसलिए श्रद्धालुओं को तय समय वाली सामान्य बस समझकर पहुंचने के बजाय निकलने से पहले बस स्टैंड से ताजा जानकारी लेना बेहतर रहेगा।
हरियाणा परिवहन विभाग की आधिकारिक सूची में हिसार बस स्टैंड का पूछताछ नंबर 01662-233285 दिया गया है। यात्रा से पहले इसी नंबर पर बस की उपलब्धता और रवाना होने की ताजा स्थिति पूछी जा सकती है।
फतेहाबाद से रामदेवरा सीधी बस, सुबह 7 बजे होगी रवाना; जाने किराया, रूट और वापसी का समय
हिसार से गोगामेड़ी का कितना लगेगा किराया?
हिसार से गोगामेड़ी तक इन स्पेशल रोडवेज बसों में 90 रुपये किराया रखा गया है। बस हिसार से श्रद्धालुओं को गोगामेड़ी लेकर जाएगी और वापसी में वहां से यात्रियों को हिसार भी लेकर आएगी।
यह किराया निजी बस बुकिंग वेबसाइटों पर दिखने वाले किराये से अलग है। इसलिए गोगामेड़ी जाने वाले यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की स्पेशल बस और निजी बस की टिकट कीमत को एक जैसा नहीं समझना चाहिए।
20 बसों का मतलब रोज सभी बसें एक साथ नहीं चलेंगी
इस व्यवस्था में सबसे जरूरी बात बसों की संख्या को लेकर है। सितंबर की शुरुआत में हिसार डिपो ने गोगामेड़ी के लिए 30 बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया था। उस समय शुरुआत में 10 बसों का परमिट मिला और पहले दिन आठ बसें रवाना हुई थीं।
अब मुख्य भीड़ को देखते हुए 20 बसों की व्यवस्था की गई है। ताजा स्थिति में रोज करीब 8 से 10 बसें चल रही हैं और जरूरत पड़ने पर बाकी बसों को भी रूट पर उतारा जाएगा। यानी 20 बसों को किसी तय टाइम टेबल में रोज एक साथ चलाने के बजाय यात्रियों की मांग के हिसाब से इस्तेमाल किया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए कर्मचारियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी भी लगाई गई है। हिसार चेक पोस्ट पर विशेष चेकिंग टीम बसों की आवाजाही और यात्रियों की व्यवस्था पर नजर रख रही है।








