Haryana Approved Colony List 2026: हरियाणा में 858 कॉलोनियां नोटिफाइड, यहां से चेक करें अपनी कॉलोनी
Haryana Approved Colony List 2026 में 858 कॉलोनियां नोटिफाइड हैं। सरकारी लिस्ट से अपनी कॉलोनी का नाम और स्टेटस चेक करने का तरीका जानें।

लोकल हरियाणा, चंडीगढ़। हरियाणा के शहरों में बसी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार के ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नगर निकाय सीमा के भीतर अब तक 858 कॉलोनियों को नियमितीकरण के लिए नोटिफाइड किया जा चुका है। ये कॉलोनियां करीब 11,503 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई हैं।
सरकार ने इन कॉलोनियों में सड़क, पानी और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के लिए 723.18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी है। यह जानकारी फरवरी 2026 में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार की ओर से दी गई थी।
हालांकि अपनी कॉलोनी का नाम चेक करने वाले लोगों के लिए यहां एक जरूरी बात है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की वेबसाइट पर अभी जो consolidated सरकारी PDF उपलब्ध है, उसमें 836 notified colonies के नाम हैं। यह सूची अक्टूबर 2025 तक की है, जबकि सरकार का नया आंकड़ा 858 तक पहुंच चुका है।
सरकारी लिस्ट में ऐसे देखें अपनी कॉलोनी का नाम
हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नियमित की गई कॉलोनियों की सूची अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई हुई है। इसमें कॉलोनी का नाम, नगर निकाय, जिला और क्षेत्रफल जैसी जानकारी दी गई है।
अपनी कॉलोनी का नाम देखने के लिए हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग की Regularized Colonies List खोली जा सकती है।
विभाग की consolidated PDF में अभी 836 कॉलोनियों की जानकारी है। मोबाइल पर PDF खोलने के बाद search option में अपनी कॉलोनी, शहर या नगर निकाय का नाम लिखकर उसे खोजा जा सकता है। कंप्यूटर पर Ctrl+F से भी नाम चेक किया जा सकता है।
अगर इस PDF में आपकी कॉलोनी का नाम नहीं मिलता तो इसका मतलब यह जरूरी नहीं कि वह regularized नहीं हुई है। इसकी वजह यह है कि यह consolidated list अक्टूबर 2025 तक की है, जबकि सरकार फरवरी 2026 में notified colonies की संख्या 858 बता चुकी है।
ऐसे मामलों में विभाग की बाद में जारी notifications भी देखनी चाहिए।
836 की लिस्ट और 858 का सरकारी आंकड़ा, अंतर क्यों?
इस समय सबसे ज्यादा भ्रम इसी बात को लेकर हो सकता है कि सरकारी PDF में 836 कॉलोनियां हैं, जबकि सरकार 858 कॉलोनियों के regularisation की जानकारी दे रही है।
दरअसल दोनों आंकड़े अलग-अलग समय के हैं।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध 836 कॉलोनियों की consolidated सूची 13 अक्टूबर 2025 तक की है। इसके बाद भी कॉलोनियों से जुड़ी notifications जारी हुई हैं। फरवरी 2026 में सरकार ने विधानसभा में बताया कि नगर निकाय सीमा के भीतर notified colonies की संख्या बढ़कर 858 हो चुकी है।
इसलिए 836 वाली PDF को 2026 की अंतिम और पूरी list मानना सही नहीं होगा।
कॉलोनी का सबसे नया status जानने के लिए DULB Town Planning Notifications भी चेक की जा सकती हैं।
सर्वे शुरू होने का मतलब कॉलोनी regular होना नहीं
हरियाणा में अभी भी कई कॉलोनियां ऐसी हैं जिनके regularisation की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए survey, proposal और final notification के बीच फर्क समझना जरूरी है।
उदाहरण के तौर पर यमुनानगर-जगाधरी की 64 कॉलोनियों की सीमाएं तय करने और survey का काम चल रहा है। इसके बाद संबंधित नगर निगम की ओर से प्रस्ताव सरकार को भेजा जाना है।
ऐसी कॉलोनियों को केवल survey शुरू होने के आधार पर regularized नहीं माना जा सकता। अंतिम स्थिति सरकार की notification जारी होने के बाद ही साफ होती है।
LocalHaryana ने यमुनानगर-जगाधरी की इन 64 कॉलोनियों की प्रक्रिया पर अलग से जानकारी दी है। 64 कॉलोनियों के regularisation की ताजा स्थिति यहां पढ़ें
इसी तरह किसी कॉलोनी के regular होने का मतलब यह भी नहीं है कि वहां मौजूद हर प्लॉट की registry अपने-आप शुरू हो जाएगी। किसी property की registry उसके मालिकाना रिकॉर्ड, बकाया राशि और उस जमीन पर लागू नियमों के आधार पर तय होती है।
अगर online list और notification देखने के बाद भी कॉलोनी का status साफ न हो तो संबंधित नगर निगम, नगर परिषद या नगर पालिका की Town Planning Branch से इसकी पुष्टि की जा सकती है।








