गुरूवार, 03 सितम्बर 2026 | 06:24 ISTFollow us at:
योजना

हरियाणा फैमिली आईडी में अकेला दिखा कर परिवार के साथ रहने वालों के लिए बड़ी खबर, वेरिफिकेशन नहीं किया तो रुक सकते हैं योजनाओं के लाभ

Haryana Family ID Update: हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) में स्वयं को अकेला व्यक्ति दर्ज कराने वाले 3,88,360 परिवारों के सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। सरकार का मकसद सरकारी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक पात्…

हरियाणा सरकार ने एकल परिवारों का सत्यापन किया तेज, गलत दावा मिलने पर परिवार से जोड़े जाएंगे

Haryana Family ID Update: हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में स्वयं को अकेला व्यक्ति दर्ज कराने वाले 3,88,360 परिवारों के सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। सरकार का मानना है कि सही और वास्तविक आंकड़ों के आधार पर ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सकता है। सत्यापन में गलत दावा पाए जाने पर ऐसे व्यक्तियों को अपने मूल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जुड़ने की सलाह दी जाएगी

क्यों शुरू किया गया सत्यापन अभियान

परिवार पहचान प्राधिकरण का कहना है कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ पीपीपी और आय के रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि लाभ केवल वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। इससे पहले ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें हजारों लोगों ने गलत तरीके से ये लाभ लिए। सरकार की कोशिश है कि फर्जीवाड़ा रोका जाए और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे

हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP) में आय, नाम और जन्मतिथि ऑनलाइन कैसे अपडेट करें?

हरियाणा फैमिली आईडी (PPP) में नया नाम जोड़ने और हटाने की स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रक्रिया

कितने एकल परिवार हैं हरियाणा में

हरियाणा में कुल 3,88,360 ऐसे परिवार हैं, जिनमें परिवार पहचान पत्र में सिर्फ एक ही सदस्य दर्ज है। इनमें से 1,90,112 व्यक्तियों ने अपनी वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम बताई है। अब तक 1,66,240 व्यक्तियों का गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में सफलतापूर्वक सत्यापन किया जा चुका है। करीब 24,000 लोगों का सत्यापन अभी बाकी है

जिलेवार एकल परिवारों की संख्या

हरियाणा के विभिन्न जिलों में एकल परिवारों की संख्या इस प्रकार है:

जिलाएकल परिवारजिलाएकल परिवार
अम्बाला23,975कुरुक्षेत्र18,473
भिवानी20,948महेंद्रगढ़15,642
चरखी दादरी8,081नूंह6,891
फरीदाबाद19,981पलवल13,096
फतेहाबाद17,657पंचकूला5,457
गुरुग्राम14,673पानीपत15,820
हंसी9,220रेवाड़ी14,443
हिसार19,669रोहतक17,764
झज्जर13,945सिरसा24,238
जींद18,588सोनीपत18,978
कैथल18,868यमुनानगर22,116
करनाल28,837कुल3,88,360

सबसे अधिक एकल परिवार करनाल जिले में 28,837 हैं, जबकि सबसे कम पंचकूला में 5,457 एकल परिवार दर्ज हैं। सिरसा जिले में 24,238 एकल परिवार हैं।

सत्यापन प्रक्रिया कैसे होगी

पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार, सरकार की टीमें संबंधित पते पर जाकर जांच कर रही हैं। सत्यापन के दौरान यह देखा जाएगा कि कोई व्यक्ति परिवार के साथ रहते हुए खुद को सिंगल तो नहीं बता रहा है।

जिन नागरिकों को मोबाइल पर मैसेज मिला है, उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी पीपीपी केंद्र या संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपना वेरिफिकेशन कराना चाहिए। इसके लिए आय संबंधी दस्तावेज और मांगी गई अन्य जानकारी उपलब्ध करानी होगी

सत्यापन नहीं कराने पर क्या होगा

सरकार ने चेतावनी दी है कि समय पर वेरिफिकेशन नहीं कराने पर राशन, पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो सकती है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पात्र व्यक्तियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। अगर सत्यापन में एकल होने का दावा गलत पाया गया तो ऐसे व्यक्तियों को अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ने की सलाह दी जाएगी

क्या करें अगर फैमिली आईडी में अकेला दर्ज है

अगर किसी व्यक्ति की फैमिली आईडी में वह अकेला सदस्य दर्ज है, तो उसे तुरंत अपना सत्यापन करवाना चाहिए। इसके लिए:

  • नजदीकी पीपीपी केंद्र पर संपर्क करें

  • आय संबंधी सभी दस्तावेज साथ ले जाएं

  • मोबाइल पर आए सत्यापन संबंधी मैसेज को गंभीरता से लें

  • समय सीमा के भीतर वेरिफिकेशन पूरा करें

सरकार का बड़ा उद्देश्य

प्रदेश सरकार धरातल पर एकल परिवार वाले व्यक्ति का सत्यापन करने के बाद उनके कल्याण के लिए अधिक लाभान्वित भी कर सकती है। सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार यह तय कर पाएगी कि किन लोगों को किन योजनाओं का लाभ देना है और किन्हें नहीं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

सवाल: फैमिली आईडी में अकेला व्यक्ति दर्ज है तो क्या करना चाहिए?
जिन लोगों ने फैमिली आईडी में स्वयं को अकेला दर्ज कराया है, उन्हें तुरंत नजदीकी पीपीपी केंद्र पर जाकर अपना सत्यापन करवाना चाहिए

सवाल: सत्यापन नहीं कराने पर क्या होगा?
सत्यापन नहीं कराने पर राशन, पेंशन, स्वास्थ्य समेत कई सरकारी योजनाओं के लाभ रुक सकते हैं

सवाल: हरियाणा में कितने एकल परिवार हैं?
हरियाणा में कुल 3,88,360 एकल परिवार हैं, जिनमें फैमिली आईडी में सिर्फ एक ही सदस्य दर्ज है।

सवाल: सत्यापन कौन कर रहा है?
परिवार पहचान प्राधिकरण की टीमें संबंधित पते पर जाकर जांच कर रही हैं। पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं

सवाल: गलत दावा पाए जाने पर क्या कार्रवाई होगी?
अगर सत्यापन में एकल होने का दावा गलत पाया गया तो ऐसे व्यक्तियों को अपने मूल परिवार के साथ जुड़ने की सलाह दी जाएगी

लेखक

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

और पढ़ें

सभी देखें