गुरूवार, 17 सितम्बर 2026 | 19:37 ISTहमसे जुड़ें:
हरियाणा

Gogamedi Mela 2026 Date: 26 सितंबर तक चलेगा गोगामेडी मेला, जाने मंदिर खुलने और बंद होने का समय

गोगामेड़ी मेला 2026 अभी जारी है। जानें 26 सितंबर तक चलने वाले मेले में मंदिर 24 घंटे कब खुला रहेगा, सामान्य दर्शन और आरती का समय क्या है।

गोगामेड़ी मेला 2026: 28 अगस्त से शुरू हो रहा है मेला, जानें ट्रेन, बस शेड्यूल और नई सुविधाएं
खबर की मुख्य बातें
  • गोगामेड़ी मेला 2026 28 अगस्त से 26 सितंबर तक चलेगा
  • मेले के दौरान गोगाजी मंदिर 24 घंटे खुला रहता है
  • सामान्य दिनों में मार्च से अक्टूबर तक मंदिर का समय सुबह 4:30 से रात 9 बजे तक है

लोकल हरियाणा, हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में चल रहा प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेला 2026 अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस बार मेला 28 अगस्त से शुरू हुआ था और 26 सितंबर तक चलेगा। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगाजी महाराज के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रेलवे और हरियाणा रोडवेज की ओर से भी मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री व्यवस्था की गई है।

गोगाजी मंदिर में सामान्य दिनों में मार्च से अक्टूबर तक दर्शन का समय सुबह 4:30 बजे से रात 9 बजे तक रहता है। हालांकि हनुमानगढ़ जिला प्रशासन की मंदिर संबंधी जानकारी के अनुसार मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। इसलिए मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु रात में भी दर्शन कर सकते हैं।

गोगामेड़ी मेला 2026 कब से कब तक है?

गोगामेड़ी का वार्षिक मेला इस बार 28 अगस्त से शुरू हुआ था और 26 सितंबर 2026 तक चलेगा। 5 सितंबर को गोगा नवमी के दिन सबसे ज्यादा भीड़ रही और करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने गोगाजी की समाधि पर धोक लगाई।

गोगा नवमी निकल जाने के बाद भी मेला समाप्त नहीं हुआ है। 26 सितंबर तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहेगा। यही वजह है कि रेलवे ने भी मेले के लिए 28 अगस्त से 26 सितंबर तक अलग-अलग स्पेशल रेल सेवाओं की व्यवस्था की है।

मेले के दौरान मंदिर कितने बजे खुलता और बंद होता है?

सामान्य दिनों में गर्मियों के दौरान गोगाजी मंदिर सुबह 4:30 बजे खुलता है और रात 9 बजे बंद होता है। इसी दौरान सुबह की आरती 4:30 से 5:30 बजे, राजभोग आरती 10:15 बजे और शाम की आरती 6:30 से 7:30 बजे होती है।

लेकिन गोगामेड़ी मेले के दौरान मंदिर के लिए अलग व्यवस्था है। जिला प्रशासन की जानकारी के अनुसार मेले के दिनों में मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। इसलिए सामान्य दिनों वाला रात 9 बजे बंद होने का समय मेले के दौरान लागू नहीं है।

हरियाणा से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हिसार डिपो ने भी गोगामेड़ी रूट पर स्पेशल बसों की व्यवस्था की है।

हिसार से गोगामेड़ी के लिए हरियाणा रोडवेज ने शुरू की 20 स्पेशल बसें, जाने कितना लगेगा किराया

लेखक

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

और पढ़ें

सभी देखें