हरियाणा में फैमिली ID कॉरेक्शन के लिए पोर्टल शुरू, घर बैठे करें मैपिंग
हरियाणा में फैमिली ID से बिजली बिल की मैपिंग का पोर्टल फिर शुरू हो गया है। अब उपभोक्ता घर बैठे सही बिजली अकाउंट जोड़ और गलत मैपिंग हटा सकेंगे।

चंडीगढ़। हरियाणा में परिवार पहचान पत्र से बिजली बिल की मैपिंग को लेकर परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिली है। करीब एक महीने से बंद फैमिली ID मैपिंग पोर्टल को फिर शुरू कर दिया गया है। अब उपभोक्ता घर बैठे अपने बिजली बिल अकाउंट को परिवार पहचान पत्र से जोड़ सकेंगे। गलत तरीके से जुड़े बिजली अकाउंट को हटाने की सुविधा भी मिलेगी।
पोर्टल बंद होने के कारण बिजली बिल मैपिंग से जुड़े काम अटक गए थे। कई उपभोक्ता अपने बिजली कनेक्शन को फैमिली ID से लिंक नहीं कर पा रहे थे। इससे कुछ लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत आ रही थी। सोलर पैनल लगवा चुके उपभोक्ताओं के नेट मीटर से जुड़े काम भी प्रभावित हुए थे।
बिजली निगम हिसार के एक्सईएन विनीत कुमार के अनुसार क्रीड विभाग ने मेरा परिवार पोर्टल पर बिजली ग्रीवेंस का विकल्प उपलब्ध कराया है। इसके जरिए उपभोक्ता घर बैठे मैपिंग से जुड़ी समस्या दर्ज कर सकेंगे।
फैमिली ID में बिजली बिल कैसे जोड़ें?
उपभोक्ता मेरा परिवार पोर्टल पर जाकर बिजली से जुड़ा विकल्प चुन सकते हैं। यहां अपने बिजली अकाउंट की मैपिंग कराई जा सकती है।
अगर बिजली अकाउंट पहले से गलत परिवार के साथ जुड़ा है तो उसे हटाने के लिए भी ग्रीवेंस विकल्प दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली निगम के कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।
हरियाणा में जन स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर करेगा पानी-सीवर कनेक्शन, बाद में लगेगा 10 हजार चार्ज
गलत बिजली कनेक्शन जुड़ा है तो क्या करें?
अगर परिवार पहचान पत्र में किसी दूसरे व्यक्ति या गलत बिजली अकाउंट की मैपिंग दिखाई दे रही है तो उपभोक्ता पोर्टल पर बिजली से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकता है।
यहीं से गलत मैपिंग हटाने या सही अकाउंट जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
पोर्टल शुरू होने से किन लोगों को राहत मिलेगी?
इसका सबसे ज्यादा फायदा उन उपभोक्ताओं को होगा जिनकी बिजली बिल मैपिंग पिछले कई दिनों से अटकी हुई थी।
सोलर पैनल वाले उपभोक्ताओं के नेट मीटर से जुड़े मामलों में भी सही मैपिंग जरूरी हो सकती है। वहीं जिन परिवारों की PPP में गलत बिजली खपत जुड़ी थी, वे भी अब correction के लिए आवेदन कर सकेंगे।








