Hisar E-Bus: 25 रुपये में बस स्टैंड से रायपुर तक सफर, मिलगेट और सेक्टर 1-4 के लोगों को भी मिलेगी ई-बस सेवा

हिसार में मिलगेट और सेक्टर 1-4 तक जल्द ई-बस सेवा शुरू होगी। बस स्टैंड से रायपुर तक 13 किमी का किराया 25 रुपये। नगर निगम में प्रस्ताव पारित।

लोकल हरियाणा, हिसार, 30 अक्टूबर 2026। हिसार के मिलगेट और सेक्टर 1-4 इलाके के लोगों को जल्द ही ई-बस की सुविधा मिलने वाली है। नगर निगम की बैठक में इस रूट का प्रस्ताव पारित हो चुका है और रोडवेज महाप्रबंधक ने ई-बस संचालन की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रस्तावित रूट पर बस स्टैंड से रायपुर तक का किराया 25 रुपये तय किया गया है, जो करीब 13 किलोमीटर की दूरी है।

प्रस्तावित रूट के मुताबिक ई-बस हिसार बस स्टैंड से रवाना होकर जीजेयू, महिला कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और एयरपोर्ट चौक से होते हुए मिलगेट और सेक्टर 1-4 तक पहुंचेगी। इसके बाद बस शिकारपुर और रायपुर तक जाएगी। इस रूट से शहर के वार्ड 6, 7, 8 और 9 के करीब 60 हजार लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

रायपुर रूट पर सेवा शुरू हो चुकी, अग्रोहा रूट बंद

हिसार में फिलहाल 5 एसी ई-बसें हैं। इनमें से रायपुर रूट पर ई-सिटी बस सेवा शुरू की जा चुकी है और पहले दिन करीब 150 यात्रियों ने सफर किया । बस स्टैंड से रायपुर तक किराया 25 रुपये ही है। वहीं अग्रोहा रूट पर ई-बस सेवा बंद कर दी गई है । रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही कैंट और कैमरी रूट पर भी ई-बसें चलाई जाएंगी ।

यह भी पढेंः रेवाड़ी डिपो को दिवाली तक मिलेंगी 5 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें, इन रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत

मिलगेट-सेक्टर 1-4 वालों को अभी दूसरे साधनों पर निर्भरता

अभी इन क्षेत्रों के लोगों को बस स्टैंड, कॉलेजों और शहर के दूसरे हिस्सों तक आने-जाने के लिए ऑटो या दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। ई-बस शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोज शहर में आने-जाने वाले यात्रियों को सस्ता और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन मिलेगा। रूट प्लान तैयार होने के बाद बसों के फेरे और स्टॉपेज की पूरी जानकारी सामने आएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेबसाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क