रेवाड़ी डिपो को दिवाली तक मिलेंगी 5 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें, इन रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत

रेवाड़ी, 29 अक्टूबर 2026: हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी डिपो के बेड़े में दिवाली तक 5 नई आधुनिक एसी इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने की पूरी संभावना है। रेवाड़ी रोडवेज महाप्रबंधक निरंजन शर्मा ने बताया कि इन बसों को मुख्य रूप से रेवाड़ी से मीरपुर यूनिवर्सिटी रूट और जिले के प्रमुख ग्रामीण मार्गों पर उतारा जाएगा। इससे रोजाना सफर करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को कॉलेज-यूनिवर्सिटी पहुंचने में बड़ी सहूलियत मिलेगी और उन्हें ओवरलोड वाहनों से मुक्ति मिलेगी।

शुरुआती बसों की चार्जिंग व्यवस्था सर्कुलर रोड स्थित वर्तमान बस अड्डे में की गई है। डिपो के पास पहले से 5 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जो रेवाड़ी से बावल रूट पर चल रही हैं। नई बसें आने के बाद डिपो में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 10 हो जाएगी। विभाग की योजना रेवाड़ी डिपो को कुल 45 इलेक्ट्रिक बसें देने की है, जिनमें से बाकी 40 बसें सेक्टर-12 में बन रहे नए बस स्टैंड परिसर में आएंगी।

यह भी पढेंः रेवाड़ी के लिलोढ PHC में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू, प्राथमिक इलाज के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध

नारनौल से मेहंदीपुर बालाजी के लिए सीधी बस शुरू, रेवाड़ी से सुबह 7:30 बजे मिलेगी; ये रहेगा रूट

नए बस अड्डे में 170 ई-बसों की चार्जिंग क्षमता

सेक्टर-12 में 3 एकड़ में 13.96 करोड़ रुपये की लागत से चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है, जहां एक साथ 170 ई-बसों को चार्ज किया जा सकेगा। नए बस अड्डे का निर्माण कार्य फरवरी 2026 में शुरू हुआ था और इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। नए परिसर में 18 बस बूथ बनाए जा रहे हैं, जिससे एक साथ 18 अलग-अलग रूटों की बसें खड़ी हो सकेंगी।

ग्रामीण यात्रियों को पहली बार एसी सफर का अनुभव

रेवाड़ी जिले के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों के लिए यह पहला मौका होगा जब उन्हें वातानुकूलित बसों में सफर करने का अनुभव मिलेगा। परिवहन विभाग का यह कदम प्रदूषण मुक्त और आरामदायक सफर को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है। नई बसों के आने से ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी भी दूर होगी, जहां अभी यात्रियों को पर्याप्त बसें नहीं मिल पाती हैं।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेबसाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क