हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से 29 नवंबर 2026 (रविवार) को होने वाली राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 19 नवंबर से ये प्रवेश पत्र ऑनलाइन लाइव हो चुके हैं। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि परीक्षा के लिए पात्र सभी छात्र अब शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in या एससीईआरटी गुरुग्राम की वेबसाइट scertharyana.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे निकालने के लिए छात्रों को सिर्फ अपने आधार नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
एडमिट कार्ड निकालने के लिए छात्रों को ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से सीधे बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in या scertharyana.gov.in खोलें। वहां होमपेज पर ही आपको NMMS नवंबर-2026 एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके अपना आधार नंबर और जन्म तिथि भरें, जिसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें। उपायुक्त ने छात्रों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर लिखे सभी जरूरी नियमों को ध्यान से पढ़ लें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें।
दिव्यांग छात्रों को लेखक (स्क्राइब) लेने के लिए 27 नवंबर तक की डेडलाइन
जो नेत्रहीन या दिव्यांग छात्र खुद लिखने में असमर्थ हैं और परीक्षा में लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, उनके लिए बोर्ड ने खास नियम तय किए हैं। यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी, जिनकी दिव्यांगता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) या मेडिकल बोर्ड के सर्टिफिकेट में 40 प्रतिशत या उससे ज्यादा दर्ज है।
ऐसे छात्रों को परीक्षा से दो दिन पहले यानी 27 नवंबर 2026 तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर केंद्र अधीक्षक से लेखक की मंजूरी लेनी होगी। केंद्र पर जाने से पहले छात्रों को नीचे दिए गए कागजात अपने स्कूल के प्राचार्य या प्रतिनिधि से सत्यापित (अटेस्ट) करवाने होंगे:
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट की सत्यापित कॉपी।
- लेखक (स्क्राइब) की शैक्षणिक योग्यता और जन्म तिथि के मूल व सत्यापित कागजात।
- लेखक के दो नए पासपोर्ट साइज फोटो (जिनमें से एक सत्यापित होना जरूरी है)।
- लेखक का फोटो वाला पहचान पत्र या आधार कार्ड।
- लेखक का स्थाई और अस्थाई पता।
छात्रों के काम के सवाल (FAQs)
प्रश्नः हरियाणा NMMS परीक्षा 2026 कब होगी?
उत्तरः हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड यह छात्रवृत्ति परीक्षा 29 नवंबर 2026 (रविवार) को आयोजित करेगा।
प्रश्नःएडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या जानकारी चाहिए?
उत्तरः छात्रों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधार नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।
प्रश्नःअगर एक वेबसाइट न चले तो एडमिट कार्ड कहां से निकालें?
उत्तरः अगर हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर ट्रैफिक ज्यादा होने से दिक्कत आए, तो आप एससीईआरटी गुरुग्राम की वेबसाइट scertharyana.gov.in से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्नःदिव्यांग छात्रों को लेखक की मंजूरी कब तक लेनी होगी?
उत्तरः लेखक की सुविधा लेने के लिए सभी सत्यापित कागजात के साथ परीक्षा से दो दिन पहले यानी 27 नवंबर 2026 तक अपने परीक्षा केंद्र के अधीक्षक से मंजूरी लेना जरूरी है।






