हरियाणा: सतीश सैनी बने HPSC के नए चेयरमैन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; भर्तियों में पारदर्शिता बहाल करने की बड़ी चुनौती

सतीश सैनी ने HPSC के नए चेयरमैन के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ने दिलाई शपथ, CM सैनी और स्पीकर मौजूद। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बहाल करना बड़ी चुनौती।

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर 2026। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के नए अध्यक्ष सतीश सैनी ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा भी मौजूद रहे । सतीश सैनी का कार्यकाल पांच साल का होगा ।

सतीश सैनी 2011 बैच के HCS अधिकारी रहे हैं और हाल ही में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली है। वे इससे पहले HPSC में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे। सोनीपत के बजीरपुरा निवासी सैनी जनवरी 2020 से फरवरी 2022 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रहे चुके हैं । वे आलोक वर्मा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ था ।

नई जिम्मेदारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती

सतीश सैनी के सामने सबसे अहम चुनौती HPSC की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा बहाल करने की है। पिछले कुछ समय में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्षी दलों और उम्मीदवारों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए थे। आयोग की कार्यशैली पर विधानसभा के अंदर और बाहर लगातार सवाल उठते रहे हैं । HPSC राज्य के विभिन्न विभागों में क्लास I और क्लास II अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षा, साक्षात्कार और चयन की जिम्मेदारी संभालता है ।

यह भी पढेंः हरियाणा HPSC के नए चेयरमैन सतीश सैनी कौन हैं? जानें पूरा परिचय

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लोक भवन के बाहर एक अप्रिय घटना भी हुई। अचानक मधुमक्खियां उग्र हो गईं और वहां आने-जाने वाले कई लोगों को काट लिया। एहतियात के तौर पर बाहर का रास्ता कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा ।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेबसाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क