● सोमवार, 26 अक्टूबर 2026|हरियाणा की सबसे तेज़ खबरें
Latest News
सिरसा के ओढ़ां में सरकारी बीज केंद्र शुरू, नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 15 पर मिलेगी सुविधाकुरुक्षेत्र में आज अतिथि अध्यापकों की न्याय रैली, नियमितीकरण के लिए चंडीगढ़ कूच की तैयारीहरियाणा में PM-SETU के बजट को मंजूरी, कुरुक्षेत्र की 7 ITI पर 320.44 करोड़ खर्च होंगेसुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू, 30 सितंबर 2027 तक मौकाहिसार के बरवाला में नए बस स्टैंड का उद्घाटन, 6 बस-बे और एसी वेटिंग रूम समेत ये सुविधाएंहरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना: 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों की महिलाएं करें आवेदन, जानें पात्रता1 नवंबर से शुरू होगा न्याय आपके द्वार अभियान, गांवों में लगेंगे शिविर, जाने क्या होगा फायदाहरियाणा में गुड गवर्नेंस अवार्ड के लिए 1 नवंबर से आवदेन शुरू, कर्मचारियों को मिलेगें 51000 रुपये, जानें कौन कर सकता है आवेदन

रेवाड़ी के लिलोढ PHC में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू, प्राथमिक इलाज के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध

रेवाड़ी के लिलोढ पीएचसी में शुरू हुई स्वास्थ्य सेवाएं
रेवाड़ी के लिलोढ पीएचसी में शुरू हुई स्वास्थ्य सेवाएं

लोकल हरियाणा, रेवाड़ी। कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव लिलोढ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई हैं। सोमवार 5 अक्टूबर को हरियाणा सरकार के आधिकारिक पोर्टल prms पर जारी जानकारी के अनुसार यहां अब ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया के अनुसार नाहड़ ब्लॉक के लिलोढ पीएचसी में सेवाएं शुरू होने से लिलोढ और आसपास के क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी। जरूरत पड़ने पर लोग गांव के नजदीक ही जांच और शुरुआती उपचार करा सकेंगे।

लिलोढ PHC में कौन-कौन सी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी?

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लिलोढ पीएचसी में नियमित चिकित्सकीय उपचार शुरू किया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के अलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही टीकाकरण और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी मिलेगी।

सिरसा, हिसार सहित हरियाणा के इन 5 शहरों के मरीजों को बड़ी राहत: अब आधे रेटों पर मिलेंगी सभी जरूरी दवाइयां

नाहड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को नजदीक मिलेगी इलाज की सुविधा

ग्रामीणों का कहना है कि पहले सामान्य बीमारी के लिए कोसली या रेवाड़ी जाना पड़ता था। अभी स्थानीय स्तर पर पीएचसी का संचालन शुरू होने से प्राथमिक इलाज मिलने में मदद मिलेगी। सामान्य बीमारी, टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच जैसी सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा पहले की तुलना में नजदीक विकल्प उपलब्ध होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *