रेवाड़ी से जयपुर तक 191 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी, दिल्ली-जयपुर का सफर होगा 1 से 1.5 घंटे तेज

रेलवे बोर्ड ने रेवाड़ी से जयपुर तक 191 किमी नई रेल लाइन की डीपीआर और सर्वे को मंजूरी दी। दिल्ली-जयपुर का सफर 1 से 1.5 घंटे होगा कम।

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर 2026। हरियाणा और राजस्थान के बीच रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने रेवाड़ी जंक्शन से राजस्थान के जयपुर तक 191 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए डीपीआर और फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट तैयार करने की मंजूरी दे दी है । इस लाइन के बनने के बाद दिल्ली से जयपुर जाने वाले यात्रियों का समय 1 से 1.5 घंटे कम हो जाएगा।

यह नई लाइन हरियाणा के रेवाड़ी जंक्शन से शुरू होकर राजस्थान में प्रवेश करेगी। रास्ते में शाहजहांपुर, नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली, पावटा-प्रागपुरा और शाहपुरा से होते हुए जयपुर पहुंचेगी। अभी दिल्ली से जयपुर जाने वाली ट्रेनें अलवर-बांदीकुई रूट से चलती हैं। नई लाइन बनने पर यह एक वैकल्पिक रेल कॉरिडोर बन जाएगा और पुराने रूट का ट्रैफिक लोड भी कम होगा।

रेवाड़ी-नीमराणा रूट पर घटेगा ट्रेनों का दबाव

फिलहाल दिल्ली से रेवाड़ी होकर जयपुर जाने वाली ट्रेनों पर लोड ज्यादा है, जिससे ट्रेनें देरी से चलती हैं। नए रूट के बनने के बाद रेवाड़ी से वाया नीमराणा-कोटपूतली ट्रेनें बिना बाधा के चल सकेंगी। नीमराणा दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हिस्सा है, इसलिए इस रूट से दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र के लिए भी एक नया रेल कॉरिडोर तैयार होगा।

जमीन अधिग्रहण पर किसानों को मिलेगा अधिक मुआवजा

रेल लाइन रेवाड़ी जिले के कई गांवों की जमीन से होकर निकलेगी और इसके बाद राजस्थान के अलवर जिले में प्रवेश करेगी। डीपीआर तैयार होते ही जमीन का चयन और अधिग्रहण शुरू होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन देने वाले किसानों को इसके बदले ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा।

जयपुर से सांसद राव राजेंद्र सिंह ने इस लाइन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। हालांकि, अभी इस परियोजना की लागत, निर्माण की शुरुआत की तारीख और पूरा होने की समय सीमा आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है। डीपीआर और सर्वे रिपोर्ट के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय होगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेबसाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क