हरियाणा: PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त आज होगी जारी, प्रदेश के 16.23 लाख किसानों को मिले 324 करोड़ रुपये

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त आज होगी जारी। हरियाणा के 16.23 लाख किसानों को 324 करोड़ रुपये मिलेगें। भिवानी के 1.21 लाख किसानों को 24.30 करोड़ रुपये मिले।

चंडीगढ़/भिवानी, 30 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेगें। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। हरियाणा के 16 लाख 23 हजार किसानों को करीब 324 करोड़ रुपये मिलेगें, जिनमें भिवानी जिले के 1.21 लाख किसानों के खातों में 24.30 करोड़ रुपये ट्रांस्फर होंगे ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल सम्मान समारोह में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है और यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजनाओं में शामिल हो चुकी है ।

हरियाणा में 24 फसलों की MSP पर खरीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां 24 फसलों की खरीद MSP पर की जा रही है। सरकार भावांतर योजना के जरिए भी किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिला रही है। उन्होंने गन्ना किसानों के लिए हाल में लिए गए फैसले का भी जिक्र किया। इस सत्र में गन्ने का भाव 415 रुपये से बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल और अगले सत्र के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इससे किसानों की आमदनी में प्रति एकड़ करीब 10 हजार से साढ़े 11 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

यह भी पढेंः हरियाणा के इन 6 जिलों में शुरू हुई मिट्टी की डिजिटल ग्रिड मैपिंग, AI बताएगा किस खेत को कितनी खाद और पानी चाहिए

हरियाणा में किसानों को दिवाली का तोहफा, सीएम सैनी ने गन्ने के 35 रुपये बढाए दाम

प्राकृतिक खेती और पराली प्रबंधन पर जोर

सीएम सैनी ने रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अधिक इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को गाय के लिए 30 हजार रुपये की सब्सिडी, अनाज भंडारण के लिए 3 हजार रुपये और तीन साल तक 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता दे रही है। पराली प्रबंधन के लिए 1.11 लाख उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं और करीब एक हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है।

किसानों को AI से मिलेगी सिंचाई और मौसम की जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य का किसान ज्ञान, विज्ञान और तकनीक से लैस होगा। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से सिंचाई और मौसम की जानकारी मिलेगी, जिसका सबसे बड़ा लाभ खेत और किसानों को होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 12 वर्षों में किसानों को 16,160 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है और नकली बीज व कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कानून बनाया गया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेबसाइट

टिप्पणियाँ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क