सिरसा से खाटूश्याम-जयपुर के लिए सीधी बस शुरू, दोपहर 12:10 बजे रवाना, देखें वापसी टाइम व रूट। Sirsa To Khatu Shyam Bus
सिरसा से खाटूश्याम और जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी गूड न्यूज आई है। हरियाणा रोडवेज ने सितंबर 2026 से खाटू श्याम समेत राजस्थान के कई शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। हरियाणा रोडवेज की इस पहल से राजस्थान…

सिरसा से खाटूश्याम और जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी गूड न्यूज आई है। हरियाणा रोडवेज ने सितंबर 2026 से खाटू श्याम समेत राजस्थान के कई शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। हरियाणा रोडवेज की इस पहल से राजस्थान व सीमा से लगते शहरों फतेहाबाद, हिसार, सिवानी, राजगढ़, चूरू, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर व खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों को बार-बार बस बदलने से राहत मिलेगी। हरियाणा रोडवेज की यह बस रोजाना दोपहर 12:10 बजे सिरसा बस स्टैंड से रवाना होती है।
यह बस सिरसा से चलकर फतेहाबाद, हिसार, सिवानी, राजगढ़, चूरू, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ और सीकर होते हुए सीधे खाटूश्याम धाम रात करीब 8ः30 से 8ः45 बजे पहुंचेगी।
सिरसा डिपो के यातायात प्रबंधक रतन लाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह सीधी सेवा शुरू की गई है। इससे पहले सिरसा से खाटूश्याम धाम तक सीधी रोडवेज बस उपलब्ध नहीं थी और यात्रियों को अलग-अलग साधनों से सफर पूरा करना पड़ता था।
नारनौल से मेहंदीपुर बालाजी के लिए सीधी बस शुरू, रेवाड़ी से सुबह 7:30 बजे मिलेगी; ये रहेगा रूट
लाडवा से देहरादून के लिए नई रोडवेज बस शुरू, सुबह 5:40 बजे होगी रवाना; देखें पूरा रूट
दादरी से जयपुर-कोटा के लिए सीधी बस शुरु, सुबह 7:40 बजे रवाना; देखें पूरा टाइम टेबल
सिरसा से जयपुर तक का बस का पूरा रूट
बस का प्रमुख रूट इस प्रकार रहेगा:
- सिरसा से दोपहर 12:10 बजे
- फतेहाबाद से दोपहर 1:10 बजे
- हिसार से दोपहर 2:20 बजे
- राजगढ़ से शाम 4:00 बजे
- चुरू से शाम 5:30 बजे
- सीकर से रात 7:30 बजे
- श्रीखाटूश्यामजी आगमन रात 8:40 बजे तक
- खाटूश्यामजी से सुबह 8:40 बजे
- सीकर से सुबह 10:00 बजे
- चुरू से दोपहर 12:00 बजे
- राजगढ़ से दोपहर 1:30 बजे
- हिसार आगमन दोपहर 3:15 बजे तक








