हमें फ़ॉलो करें

लाडवा से देहरादून के लिए नई रोडवेज बस शुरू, सुबह 5:40 बजे होगी रवाना; देखें पूरा रूट

हरियाणा |
लाडवा से देहरादून के लिए नई रोडवेज बस शुरू, सुबह 5:40 बजे होगी रवाना; देखें पूरा रूट
लाडवा से देहरादून नई हरियाणा रोडवेज बस का टाइम और पूरा रूट

हरियाणा के लाडवा से उत्तराखंड के देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। यमुनानगर डिपो की यह बस लाडवा से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी और रादौर, जगाधरी, छछरौली, खिजराबाद, ताजेवाला, पौंटा साहिब और हर्बर्टपुर होते हुए देहरादून जाएगी। यमुनानगर से इसका समय सुबह 7:40 बजे रखा गया है।

वापसी में बस देहरादून से सुबह 11:20 बजे चलेगी और शाम 4:20 बजे यमुनानगर से लाडवा के लिए रवाना होगी। बस का रात का ठहराव लाडवा में रहेगा। इससे लाडवा के साथ रादौर, यमुनानगर और रास्ते में पड़ने वाले दूसरे कस्बों के यात्रियों को पौंटा साहिब और देहरादून के लिए एक और सीधा विकल्प मिल गया है। मौजूदा ऑनलाइन समय सारणी में भी यमुनानगर डिपो की लाडवा से सुबह 5:40 बजे वाली सेवा दर्ज है।

नारनौल से मेहंदीपुर बालाजी के लिए सीधी बस शुरू, रेवाड़ी से सुबह 7:30 बजे मिलेगी; ये रहेगा रूट

रोहतक, जींद और फरीदाबाद से नीम करौली बाबा जाना हुआ आसान, हरियाणा रोडवेज ने शुरू की बस सेवा, देखें टाइम टेबल व किराया

हिसार से गोगामेड़ी के लिए हरियाणा रोडवेज ने शुरू की 20 स्पेशल बसें, जाने कितना लगेगा किराया

लाडवा से देहरादून बस का पूरा रूट और टाइम

नई बस लाडवा से निकलने के बाद पहले रादौर और फिर यमुनानगर की तरफ जाएगी। इसके बाद बस जगाधरी, छछरौली और खिजराबाद से होते हुए ताजेवाला पहुंचेगी। आगे पौंटा साहिब और हर्बर्टपुर के रास्ते देहरादून जाएगी।

स्थानसमय
लाडवा से रवानासुबह 5:40 बजे
यमुनानगर से रवानासुबह 7:40 बजे
देहरादून से वापसीसुबह 11:20 बजे
यमुनानगर से लाडवाशाम 4:20 बजे
रात्रि ठहरावलाडवा

यमुनानगर से देहरादून के मौजूदा टाइम टेबल में भी सुबह 7:40 बजे की बस जगाधरी, छछरौली, खिजराबाद, ताजेवाला, पौंटा साहिब और हर्बर्टपुर वाले रास्ते से चलती है।