हरियाणा में किसानों को दिवाली का तोहफा, सीएम सैनी ने गन्ने के 35 रुपये बढाए दाम

हरियाणा में 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल तय। 2027-28 में 450 रुपये होगा। किसानों की प्रति एकड़ आय 11,500 रुपये तक बढ़ने का दावा।

लोकल हरियाणा, चंडीगढ़, 29 अक्टूबर 2026। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ना किसानों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। अगले दो पेराई सीजन के लिए गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। सीजन 2026-27 में गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा, जो पिछले सीजन के 415 रुपये से 15 रुपये अधिक है। सीजन 2027-28 में भाव 20 रुपये और बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा ।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस बढ़ोतरी से किसानों की प्रति एकड़ आय में हर सीजन 10 हजार से 11,500 रुपये तक की वृद्धि होगी। सरकार को उम्मीद है कि बेहतर भाव मिलने से किसान गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे और चीनी मिलों को पेराई के लिए पर्याप्त गन्ना उपलब्ध हो सकेगा।

केंद्र के FRP से काफी ऊपर हरियाणा का भाव

केंद्र सरकार ने 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का फेयर एंड रिम्यूनरेटिव प्राइस (FRP) 365 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो 10.25 प्रतिशत रिकवरी से जुड़ा है । हरियाणा का राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) इससे 65 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। हालांकि, सितंबर में रोहतक में गन्ना किसानों ने भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने दो साल के लिए 450 रुपये तक की चरणबद्ध बढ़ोतरी का ऐलान किया है ।

यह भी पढेंः हरियाणा में इन 9 कृषि यंत्रों पर मिल रहा अनुदान, 31 अक्टूबर तक मौका

हरियाणा में मधुमक्खी पालन अब मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल, मिलेगा ये बड़ा फायदा

पिछले सीजन से तुलना

पेराई सीजन 2025-26 में हरियाणा में अगेती किस्म के गन्ने का भाव 415 रुपये और मध्य व पछेती किस्मों का 408 रुपये प्रति क्विंटल था । नई घोषणा के बाद 2026-27 में भाव 430 रुपये और 2027-28 में 450 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा। यह लगातार तीसरा साल है जब हरियाणा सरकार ने गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नया भाव सभी किस्मों पर लागू होगा या सिर्फ अगेती किस्म पर। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे पेराई शुरू होने से पहले अपनी चीनी मिल से संपर्क कर भाव और भुगतान की शर्तें जरूर जान लें।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेबसाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क