शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 | 04:55 ISTFollow us at:
नौकरी

10वीं पास के लिए भारतीय डाक विभाग में डाक सेवक की भर्ती । India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026 में 25 हजार से अधिक BPM, ABPM और Dak Sevak पदों पर बिना परीक्षा चयन होगा। जानें योग्यता, आयु, फीस, सैलरी, मेरिट और आवेदन की तारीख।

India Post GDS Recruitment 2026 में 10वीं पास युवाओं के लिए ग्रामीण डाक सेवक भर्ती
भारतीय डाक विभाग में BPM, ABPM और Dak Sevak के 25 हजार से अधिक पदों पर 10वीं के अंकों से चयन किया जाएगा।

India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के डाक सर्किलों में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak के 25 हजार से अधिक पद भरे जाने की जानकारी सामने आई है।

भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों को 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लेकिन केवल 10वीं पास होना नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है। चयन संबंधित डिवीजन में उपलब्ध पद, उम्मीदवार की कैटेगरी, पोस्ट Preference और 10वीं के अंकों से बनने वाली मेरिट पर निर्भर करेगा।

अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने से पहले GDS की सेवा शर्तें समझना भी जरूरी है। यह नियमित केंद्रीय सरकारी कर्मचारी वाला पद नहीं है और BPM पद पर चयनित उम्मीदवार को शाखा डाकघर चलाने के लिए अपने खर्च पर उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराना पड़ सकता है।

Table of Contents

India Post GDS Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में इस भर्ती के अंतर्गत 25 हजार से अधिक पद बताए गए हैं। हालांकि भारतीय डाक विभाग के 38 पेज के मुख्य नोटिफिकेशन में पूरे देश की संयुक्त अंतिम संख्या नहीं दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि Circle और Division-wise Vacancy की जानकारी GDS पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

पोर्टल पर उम्मीदवार अपने डाक सर्किल, डिवीजन, पोस्ट ऑफिस, पद का नाम, Post ID, कैटेगरी, स्थानीय भाषा और TRCA की जानकारी देख सकेंगे। इसलिए आवेदन से पहले अपने राज्य और डिवीजन की वास्तविक रिक्तियां आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांचें।

इस भर्ती में तीन प्रकार के पद शामिल हैं:

  • Branch Postmaster यानी BPM
  • Assistant Branch Postmaster यानी ABPM
  • Dak Sevak

GDS भर्ती के आवेदन कब शुरू होंगे?

One-Time Registration की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक OTR पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे बंद हो जाएगी।

प्रक्रिया निर्धारित तारीख
One-Time Registration शुरू 31 अगस्त 2026
Registration की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
Online Application शुरू 2 सितंबर 2026
आवेदन और फीस की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
Correction Window 23 और 24 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक

अभ्यर्थी केवल India Post GDS के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाक या किसी दूसरे माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उम्मीदवार ने भारत सरकार, राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास की हो। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है।

आवेदक ने जिस Postal Circle के लिए आवेदन करना है, उसकी निर्धारित स्थानीय भाषा कम से कम 10वीं कक्षा तक पढ़ी होनी चाहिए। उदाहरण के लिए हरियाणा सर्किल के लिए निर्धारित भाषा हिंदी है।

शैक्षणिक योग्यता के अलावा उम्मीदवार को:

  • कंप्यूटर की सामान्य जानकारी होनी चाहिए।
  • साइकिल चलाना आना चाहिए।
  • आजीविका के लिए आय का पर्याप्त अतिरिक्त साधन होने की शर्त पूरी करनी होगी।

यदि कोई उम्मीदवार 12वीं पास या Graduate है तो वह भी आवेदन कर सकता है, लेकिन उसकी मेरिट 12वीं या Graduation के अंकों से नहीं बनेगी। चयन में केवल 10वीं के निर्धारित विषयों और अंकों को आधार बनाया जाएगा। पिछला कार्य अनुभव भी अतिरिक्त अंक नहीं दिलाएगा।

आयु सीमा और आरक्षित वर्ग को मिलने वाली छूट

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

कैटेगरी अधिकतम आयु में छूट
SC/ST 5 वर्ष
OBC 3 वर्ष
EWS कोई आयु छूट नहीं
PwBD 10 वर्ष
PwBD और OBC 13 वर्ष
PwBD और SC/ST 15 वर्ष

EWS उम्मीदवारों के लिए पदों में आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन उन्हें अधिकतम आयु सीमा में अलग छूट नहीं मिलेगी।

क्या 10वीं पास करते ही चयन हो जाएगा?

नहीं। 10वीं पास होना केवल आवेदन की न्यूनतम योग्यता है। उम्मीदवारों को किसी परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा, लेकिन नौकरी 10वीं के अंकों से बनने वाली System-generated Merit List के आधार पर मिलेगी।

मेरिट में 10वीं के अंकों को चार दशमलव स्थान तक प्रतिशत में बदला जाएगा। उदाहरण के लिए सिस्टम 92.3475 प्रतिशत जैसी सटीक गणना तक मेरिट तैयार कर सकता है। इसी कारण मार्कशीट के अंक भरते समय छोटी गलती भी चयन को प्रभावित कर सकती है।

भर्ती के लिए कोई एक निश्चित अखिल भारतीय कटऑफ नहीं होती। चयन का प्रतिशत इन बातों पर निर्भर करेगा:

  • चुने गए डिवीजन में पदों की संख्या
  • उस पद के लिए आए आवेदन
  • उम्मीदवार की कैटेगरी
  • दूसरे उम्मीदवारों के 10वीं के अंक
  • भरी गई Post Preference

पिछली भर्ती की कटऑफ केवल अनुमान दे सकती है। उसके आधार पर वर्तमान भर्ती में चयन की गारंटी नहीं मानी जा सकती।

मार्कशीट में Grade या CGPA है तो मेरिट कैसे बनेगी?

जिन उम्मीदवारों की मार्कशीट में विषयवार अंक दिए गए हैं, उन्हें वही अंक आवेदन में दर्ज करने होंगे। यदि मार्कशीट में अंक और Grade दोनों हैं तो अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी। अंक होने के बावजूद केवल Grade भरने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

यदि मार्कशीट में केवल Grade या Grade Point है तो उम्मीदवार को उसे अपने हिसाब से प्रतिशत में नहीं बदलना है। पोर्टल पर Grade या Point दर्ज करने के बाद विभाग का सिस्टम निर्धारित 9.5 Multiplication Factor के अनुसार अंक निकालेगा।

CGPA वाली मार्कशीट में सामान्यतः CGPA को 9.5 से गुणा करके प्रतिशत तैयार किया जाएगा। यदि विषयवार Grade और CGPA दोनों उपलब्ध हैं तो नोटिफिकेशन में दिए नियमों के अनुसार अधिक अंक वाली गणना को लिया जा सकता है।

दो उम्मीदवारों के अंक समान हुए तो चयन किसका होगा?

समान मेरिट बनने पर सबसे पहले अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद नोटिफिकेशन में निर्धारित कैटेगरी और Gender Priority लागू होगी।

निर्धारित क्रम की शुरुआत ST Transwoman, ST Female, SC Transwoman, SC Female, OBC Transwoman, OBC Female, EWS Transwoman, EWS Female, UR Transwoman और UR Female से होती है। इसके बाद संबंधित कैटेगरी में Trans-male और Male उम्मीदवारों का क्रम आता है।

यदि इसके बाद भी Tie रहता है तो डाक विभाग अतिरिक्त मानदंड लागू कर सकता है। इस संबंध में विभाग का निर्णय अंतिम होगा।

एक उम्मीदवार कितने डिवीजन और पदों के लिए आवेदन कर सकता है?

एक उम्मीदवार केवल एक चयनित डिवीजन में उपलब्ध एक या अधिक योग्य GDS पदों को Preference में शामिल कर सकता है। डिवीजन चुनने के बाद उम्मीदवार की उम्र, कैटेगरी, PwBD स्थिति और 10वीं में पढ़ी स्थानीय भाषा के आधार पर पात्र पद दिखाई देंगे।

यदि किसी उम्मीदवार ने पांच पद चुने और वह एक से अधिक पदों की मेरिट में आ गया तो उसे Preference List में सबसे ऊपर रखा गया पात्र पद ही मिलेगा। बाकी पदों पर उसका दावा समाप्त हो जाएगा।

एक पोस्ट ऑफिस में एक ही नाम के कई पद होने पर प्रत्येक की अलग Post ID हो सकती है। ऐसे सभी पदों पर विचार करवाने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक संबंधित Post ID को Preference में शामिल करना होगा।

इसलिए Preference भरते समय इन बातों की जांच करें:

  • पद BPM है, ABPM या Dak Sevak
  • पोस्ट ऑफिस घर से कितनी दूरी पर है
  • वहां रहने की शर्त पूरी कर पाएंगे या नहीं
  • BPM के लिए कार्यालय की जगह उपलब्ध करा पाएंगे या नहीं
  • Delivery Area में काम करना सुविधाजनक होगा या नहीं

BPM, ABPM और Dak Sevak को क्या काम करना होगा?

Branch Postmaster का काम

BPM शाखा डाकघर के दैनिक संचालन, डाक सेवाओं, India Post Payments Bank के लेनदेन, विभागीय उत्पादों के प्रचार और Customer Service Centre से जुड़े कार्य संभालता है। Single-handed Branch Office में डाक पहुंचाने और दूसरे आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी भी BPM पर आ सकती है।

BPM पद पर चयनित उम्मीदवार को नियुक्ति से पहले शाखा डाकघर चलाने के लिए निर्धारित मानकों वाला स्थान अपने खर्च पर उपलब्ध कराना होगा। उसे उसी गांव में निवास करना होगा, जहां Branch Post Office संचालित है।

Assistant Branch Postmaster का काम

ABPM को टिकट और स्टेशनरी की बिक्री, डाक पहुंचाने, मेल का आदान-प्रदान, IPPB में जमा और भुगतान तथा BPM की सहायता से जुड़े काम करने होते हैं। आवश्यकता पड़ने पर उसे BPM की संयुक्त जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। ABPM को संबंधित शाखा डाकघर के Delivery Jurisdiction में रहना होगा।

Dak Sevak का काम

Dak Sevak को डाक, पार्सल और मेल बैग संभालने, घर तक डाक पहुंचाने, टिकट-स्टेशनरी बेचने, IPPB लेनदेन तथा पोस्ट ऑफिस के संचालन में सहायता जैसे काम दिए जा सकते हैं। उसकी नियुक्ति Post Office, Sorting Office, Mail Office, Transit Mail Office या Delivery Centre में हो सकती है।

GDS की सैलरी कितनी होगी?

GDS कर्मचारियों को नियमित Pay Scale के बजाय Time Related Continuity Allowance यानी TRCA मिलता है।

पद TRCA Slab
Branch Postmaster ₹12,000 से ₹29,380
ABPM/Dak Sevak ₹10,000 से ₹24,470

नियमों और निर्धारित शर्तों के अनुसार TRCA में हर साल 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ महंगाई भत्ता, GDS Gratuity और Service Discharge Benefit Scheme जैसे कुछ लाभ भी मिलते हैं।

क्या GDS नियमित सरकारी कर्मचारी होता है?

यह इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर छूट जाने वाली जानकारी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार GDS डाक विभाग या केंद्र सरकार के नियमित कर्मचारी नहीं होते। उनकी सेवा शर्तें, वेतन, भत्ते और दूसरे अधिकार नियमित केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर नहीं हैं।

GDS को सामान्यतः प्रतिदिन न्यूनतम चार और अधिकतम पांच घंटे काम करना होता है। नियमों में यह भी कहा गया है कि GDS के पास अपने और परिवार की आजीविका के लिए भत्ते के अतिरिक्त आय का एक अन्य साधन होना चाहिए।

इसलिए केवल “सरकारी नौकरी” समझकर आवेदन करने के बजाय उम्मीदवार को TRCA, काम के घंटे, निवास और कार्यालय उपलब्ध कराने की शर्तें पढ़नी चाहिए।

आवेदन फीस किसे देनी होगी?

आवेदन शुल्क 100 रुपये है और यह चुने गए एक डिवीजन के सभी पदों के लिए होगा। निम्न उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी:

  • सभी महिला उम्मीदवार
  • SC उम्मीदवार
  • ST उम्मीदवार
  • PwBD उम्मीदवार
  • Transwomen उम्मीदवार

फीस Credit Card, Debit Card, Net Banking या UPI से जमा की जा सकती है। भुगतान के लिए विंडो शुरू होने के बाद इसे 10 मिनट के भीतर पूरा करने की सलाह दी गई है। जमा की गई फीस वापस नहीं होगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन दो भागों में पूरा होगा—One-Time Registration और Online Application।

  1. आधिकारिक GDS पोर्टल पर Candidate Login/Register विकल्प खोलें।
  2. New Candidate Registration पर क्लिक करें।
  3. अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल OTP से Verify करें।
  4. नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, Gender और Category जैसी जानकारी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार भरें।
  5. Registration Number और Password मिलने के बाद पोर्टल पर Login करें।
  6. 10वीं के बोर्ड, पास करने का वर्ष और विषयवार अंक या Grade भरें।
  7. पात्र Circle और Division चुनें।
  8. उपलब्ध Post ID को अपनी पसंद के क्रम में Preference दें।
  9. निर्धारित आकार में फोटो और हस्ताक्षर Upload करें।
  10. Preview में सभी जानकारी की जांच करें।
  11. लागू होने पर ₹100 फीस जमा करके Final Submit करें।
  12. आवेदन की प्रति और Registration Number सुरक्षित रखें।

एक मोबाइल नंबर और ईमेल से केवल एक उम्मीदवार का Registration किया जा सकता है। जानकारी बदलकर Duplicate Registration करने पर सभी संबंधित आवेदन चयन प्रक्रिया से हटाए जा सकते हैं।

फोटो और हस्ताक्षर का आकार क्या होना चाहिए?

फोटो के नियम:

  • Format: JPG/JPEG
  • File Size: 30 KB से 100 KB
  • Recommended Dimensions: 320×400 Pixel
  • Aspect Ratio: 4:5
  • Background: सफेद या हल्के रंग का
  • चेहरा फोटो के लगभग 70 से 80 प्रतिशत भाग में स्पष्ट दिखाई दे

Selfie या स्कैन की हुई धुंधली फोटो से बचें।

हस्ताक्षर के नियम:

  • Format: JPG/JPEG
  • File Size: 20 KB से 100 KB
  • Recommended Dimensions: 300×120 Pixel
  • Aspect Ratio: 5:2
  • सफेद कागज पर नीले या काले पेन से हस्ताक्षर
  • Typed अथवा Digital Text वाला Signature स्वीकार नहीं होगा

धुंधली, बहुत छोटी या पढ़ने योग्य नहीं होने वाली फोटो और Signature के कारण आवेदन रद्द हो सकता है।

Correction Window में क्या बदला जा सकेगा?

23 और 24 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक जमा किए गए आवेदन में नाम, दूसरी व्यक्तिगत जानकारी, अंक और Choice Filling जैसी गलतियां सुधारी जा सकेंगी। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी नहीं बदले जा सकेंगे।

Correction के बाद संशोधित आवेदन को दोबारा Final Submit करना जरूरी है। यदि उम्मीदवार बदलाव शुरू करके उसे अंतिम रूप से जमा नहीं करता तो पुराना सफल आवेदन ही मेरिट के लिए माना जाएगा। संशोधित आवेदन एक बार Submit करने के बाद दोबारा Correction का अवसर नहीं मिलेगा।

आवेदन रद्द होने के प्रमुख कारण

निम्न गलतियों के कारण उम्मीदवारी रद्द हो सकती है:

  • अधूरा आवेदन जमा करना
  • 10वीं की मार्कशीट से अलग नाम या जन्मतिथि भरना
  • विषयवार अंकों की गलत जानकारी देना
  • अंक उपलब्ध होने के बावजूद Grade भरना
  • गलत या अनावश्यक दस्तावेज Upload करना
  • धुंधला फोटो या हस्ताक्षर लगाना
  • Duplicate Registration करना
  • गलत Category या Local Language चुनना
  • फीस लागू होने पर समय से भुगतान न करना
  • Document Verification में मूल प्रमाणपत्र पेश न करना

GDS Merit List कब आएगी और कैसे देख सकेंगे?

मेरिट लिस्ट जारी करने की निश्चित तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची GDS Online Engagement Portal पर जारी होगी। उम्मीदवार को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी सूचना भेजी जाएगी, लेकिन SMS या ईमेल नहीं मिलने की स्थिति में विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।

इसलिए आवेदन के बाद उम्मीदवार को नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल देखना चाहिए। Application Status को Registration Number और Password से Login करके जांचा जा सकेगा।

विभाग ने बताया है कि Supplementary Lists सहित इस भर्ती की चयन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2026 के बाद बंद की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर विभाग इस समयसीमा में बदलाव कर सकता है।

Document Verification के लिए कितने दिन मिलेंगे?

मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवार को संबंधित Division या Unit Head के कार्यालय में 15 दिनों के भीतर Physical Document Verification के लिए पहुंचना होगा। समयसीमा में उपस्थित नहीं होने पर उम्मीदवार को ‘Non-turned up’ मानकर उसकी उम्मीदवारी स्वतः रद्द की जा सकती है।

उम्मीदवार को लागू होने वाले सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और दो सेट Self-attested Photocopies लेकर जाना होगा:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • पहचान प्रमाण
  • जन्मतिथि प्रमाण
  • जाति प्रमाणपत्र
  • EWS प्रमाणपत्र
  • PwBD प्रमाणपत्र
  • Transgender प्रमाणपत्र
  • सरकारी अस्पताल, सरकारी डिस्पेंसरी या PHC के Medical Officer का मेडिकल सर्टिफिकेट
  • विशेष राज्यों में स्थानीय या जनजातीय भाषा का प्रमाणपत्र

मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य दस्तावेजों में शामिल है। विभाग DigiLocker या संबंधित शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से भी 10वीं की मार्कशीट सत्यापित कर सकता है। इसलिए उम्मीदवार अपने DigiLocker में उपलब्ध दस्तावेजों की जानकारी पहले जांच लें।

दस्तावेज सही मिलने के बाद Joining कैसे होगी?

दस्तावेज सत्यापन सफल होने पर उम्मीदवार को Provisional Engagement Offer मिलेगा। इसके बाद 30 दिनों के अंदर निर्धारित Joining Formalities पूरी करनी होंगी। इनमें तीन दिन की Basic Training, जरूरी Undertaking और BPM के मामले में कार्यालय के लिए स्थान की व्यवस्था शामिल हो सकती है।

30 दिनों में प्रक्रिया पूरी नहीं करने या नौकरी Join नहीं करने पर उम्मीदवारी रद्द करके पद अगली Supplementary List के उम्मीदवार को दिया जा सकता है।

फर्जी फोन और वेबसाइट से कैसे बचें?

डाक विभाग उम्मीदवारों को चयन करवाने के लिए फोन नहीं करता। भर्ती से संबंधित भरोसेमंद ईमेल केवल @indiapost.gov.in या @indiapostgdsonline.gov.in पर समाप्त होने वाली आधिकारिक Email ID से आनी चाहिए।

किसी व्यक्ति को Registration Number, Password, OTP, मोबाइल नंबर या निजी दस्तावेज न दें। आवेदन, Notification, Vacancy List, Merit List और Application Status के लिए केवल आधिकारिक GDS पोर्टल का इस्तेमाल करें।

लेखक

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

और पढ़ें

सभी देखें