Hisar Agniveer Bharti 2027: फतेहाबाद, सिरसा समेत इन जिलों की 16 से 24 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली, देखें डिटेल
अग्निवीर भर्ती 2027 । हरियाणा में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। सेना भर्ती कार्यालय हिसार में अग्निवीर भर्ती रैली 16 से 24 जनवरी 2027 तक आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। भर्…

अग्निवीर भर्ती 2027 । हरियाणा में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। सेना भर्ती कार्यालय हिसार में अग्निवीर भर्ती रैली 16 से 24 जनवरी 2027 तक आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। भर्ती रैली सेना भर्ती कार्यालय हिसार परिसर में प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान और जिला प्रशासन के भर्ती नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र के बीच प्रारंभिक बैठक हुई है।

हिसार में होने वाली इस भर्ती रैली से हिसार, हांसी, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के अभ्यर्थी को शामिल किया जाएगा। इससे पहले हरियाणा के राज्य स्तरीय भर्ती कार्यक्रम में हिसार की रैली जनवरी से मार्च 2027 के बीच प्रस्तावित की गई थी। अब इसके लिए 16 से 24 जनवरी 2027 की प्रस्तावित तारीख सामने आई है।








