HBSE 10वीं-12वीं Rechecking Result 2026 जारी, ऐसे चेक करें बदले हुए नंबर
HBSE 10वीं-12वीं Rechecking और Re-evaluation Result 2026 का स्टेटस लिंक एक्टिव है। रोल नंबर और केस नंबर से बदले अंक चेक करें।

भिवानी, 1 सितंबर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने जुलाई 2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए Rechecking और Re-evaluation Result/Status चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने अपने नंबरों की दोबारा जांच या उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और केस नंबर की मदद से अपना HBSE Rechecking Result 2026 चेक कर सकते हैं।
यह रिजल्ट जुलाई 2026 की Secondary और Senior Secondary Academic परीक्षा के बाद Rechecking या Re-evaluation के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों से संबंधित है। बोर्ड ने इन आवेदनों के लिए 7 अगस्त से 26 अगस्त तक ऑनलाइन विंडो खोली थी।
HBSE Rechecking Result 2026 ऐसे करें चेक
विद्यार्थी Haryana Board Re-evaluation Result या Rechecking Status देखने के लिए सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होम पेज पर “Get Status for Rechecking & Re-evaluation of Secondary/Sr. Secondary (Academic) Exam July-2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रिजल्ट पेज पर विद्यार्थी को Case Number, Roll Number, Class और Rechecking या Re-evaluation में से आवेदन का प्रकार चुनना होगा। जानकारी भरने के बाद स्टेटस देखा जा सकता है।
यानी HBSE 10th Result 2026 और HBSE 12th Result 2026 में नंबरों की दोबारा जांच कराने वाले विद्यार्थियों को सामान्य जुलाई परीक्षा रिजल्ट वाले लिंक के बजाय Rechecking/Re-evaluation Status वाले लिंक का यूज करना होगा।
किन विद्यार्थियों का रिजल्ट हुआ जारी?
यह अपडेट उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने जुलाई 2026 की 10वीं या 12वीं परीक्षा का परिणाम आने के बाद Rechecking या Re-evaluation के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
हरियाणा बोर्ड ने जुलाई परीक्षा का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अगस्त की शुरुआत में जारी किया था। 10वीं की जुलाई परीक्षा में 24,380 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 14,731 पास हुए। 12वीं की जुलाई परीक्षा में 24,080 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और 10,247 पास हुए।
इसके बाद नंबरों से संतुष्ट नहीं होने वाले विद्यार्थियों को 26 अगस्त तक दोबारा जांच के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था।
Rechecking और Re-evaluation में क्या अंतर है?
Rechecking में उत्तर पुस्तिका को दोबारा पूरी तरह जांचने के बजाय यह देखा जाता है कि दिए गए सभी नंबर सही तरीके से जोड़े गए हैं या नहीं और कोई उत्तर बिना नंबर दिए तो नहीं रह गया। इसके लिए बोर्ड ने 250 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका फीस तय की थी।
वहीं Re-evaluation में उत्तर पुस्तिका को दूसरे परीक्षक से दोबारा मूल्यांकन कराया जाता है। इसकी फीस सामान्य विद्यार्थियों के लिए 1,000 रुपये प्रति विषय और BPL विद्यार्थियों के लिए 800 रुपये प्रति विषय तय है।
इसलिए BSEH Result 2026 में Rechecking और Re-evaluation दोनों को एक ही प्रक्रिया नहीं समझना चाहिए।
नंबर बढ़े तो नए Result में जुड़ेंगे
Re-evaluation के बाद किसी विषय में एक नंबर की भी बढ़ोतरी होती है तो उसे विद्यार्थी के कुल नंबरों में जोड़ा जाएगा। बोर्ड के नियमों के अनुसार अगर Re-evaluation में नंबर कम होते हैं तो पहले घोषित रिजल्ट के नंबर ही बने रहते हैं।
Rechecking के नियम अलग हैं। इसमें दोबारा जोड़ या बिना जांचे उत्तर के कारण नंबर बदलते हैं तो संशोधित नंबर लागू किए जा सकते हैं। बोर्ड की Rechecking guidelines में नंबर कम होने की स्थिति में भी दोबारा जांच के बाद मिले नंबर मान्य होने का प्रावधान दिया गया है।
Case Number नहीं मिल रहा तो क्या करें?
HBSE Rechecking Status देखने वाले पेज पर Case Number और Roll Number मांगा जा रहा है। अगर विद्यार्थी को अपना केस नंबर याद नहीं है या रिजल्ट चेक करने में तकनीकी दिक्कत आ रही है तो बोर्ड ने Rechecking/Re-evaluation से जुड़ी सहायता के लिए हेल्पलाइन उपलब्ध कराई है।
विद्यार्थी 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड ने 1800-180-4171 टोल फ्री नंबर और asrev@bseh.org.in ईमेल भी दिया है।
जिन विद्यार्थियों ने 26 अगस्त तक Rechecking या Re-evaluation के लिए आवेदन नहीं किया था, उनके लिए जुलाई परीक्षा की यह application window अब बंद हो चुकी है। ऐसे विद्यार्थी अब जारी Haryana Board Rechecking Result 2026 के तहत नया आवेदन नहीं कर सकते।








