शनिवार, 19 सितम्बर 2026 | 04:36 ISTहमसे जुड़ें:
शिक्षा

हरियाणा में ITI एडमिशन की तारीख फिर बढ़ी, NCVT में 22 और SCVT में 29 सितंबर तक मौका

लोकल हरियाणा, चंडीगढ़। हरियाणा में आईटीआई में दाखिला लेने से रह गए अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2026-27 में अब एनसीवीटी की खाली सीटों पर 22 सितंबर 2026 और एससीवीट…

Haryana ITI Admission 2026 last Date
Haryana ITI Admission 2026 last Date
खबर की मुख्य बातें
  • एनसीवीटी में 22 सितंबर तक दाखिले का मौका
  • एससीवीटी की अंतिम तारीख अब 29 सितंबर
  • दोपहर 12 बजे तक जमा होगा मेरिट कार्ड

लोकल हरियाणा, चंडीगढ़। हरियाणा में आईटीआई में दाखिला लेने से रह गए अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2026-27 में अब एनसीवीटी की खाली सीटों पर 22 सितंबर 2026 और एससीवीटी की खाली सीटों पर 29 सितंबर 2026 तक दाखिला लिया जा सकेगा। सरकारी और निजी आईटीआई की खाली सीटों पर ऑन-द-स्पॉट दाखिले मिलेंगे।

पूरी प्रक्रिया संबंधित आईटीआई स्तर पर होगी। नए अभ्यर्थी भी विभाग के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार को निर्धारित तारीख पर दोपहर 12 बजे तक मेरिट कार्ड संबंधित संस्थान में जमा करना होगा और मूल दस्तावेजों के साथ खुद उपस्थित रहना होगा।

एनसीवीटी और एससीवीटी के लिए अलग-अलग आखिरी तारीख

नई समय सीमा प्रदेश की सभी सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 की खाली सीटों पर ऑन-द-स्पॉट दाखिले के लिए लागू होगी। एनसीवीटी ट्रेड में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अंतिम तारीख 22 सितंबर है, जबकि एससीवीटी की खाली सीटों के लिए प्रक्रिया 29 सितंबर तक चलेगी।

एससीवीटी की अंतिम तारीख इससे पहले 19 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। विभाग ने अब खाली सीटें बची रहने के कारण इसे एक बार फिर आगे बढ़ाकर 29 सितंबर कर दिया है।

अभ्यर्थियों को इसलिए पहले यह देख लेना चाहिए कि वे जिस ट्रेड और सीट पर दाखिला लेना चाहते हैं, वह एनसीवीटी के तहत है या एससीवीटी के तहत। दोनों की अंतिम तारीख अलग है।

हरियाणा में कोचिंग सेंटरों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, हिसार में जांच के निर्देश; जानें फीस और प्रक्रिया

हरियाणा में सर्टिफिकेट सुधार के बढे चार्ज, पुराने प्रमाणपत्र में नाम-जन्मतिथि बदलवाने के लगेगें 10 हजार

12 बजे तक मेरिट कार्ड जमा करना जरूरी

ऑन-द-स्पॉट दाखिले के लिए अभ्यर्थी को संबंधित अंतिम तारीख पर दोपहर 12 बजे तक अपना मेरिट कार्ड उस आईटीआई में जमा कराना होगा, जहां वह प्रवेश लेना चाहता है।

इसके बाद उम्मीदवार को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ संस्थान में स्वयं मौजूद रहना होगा। सीट मिलने पर दाखिला फीस भी उसी समय ऑनलाइन जमा करानी होगी। मेरिट कार्ड विभाग के आधिकारिक आईटीआई एडमिशन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। इसी पोर्टल पर संस्थान और ट्रेड के हिसाब से खाली सीटों की जानकारी भी उपलब्ध है।

पलवल आईटीआई ने भी वहां प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों से रोजाना दोपहर 12 बजे से पहले रैंक कार्ड संस्थान में जमा कराने को कहा है, ताकि उपलब्ध सीट होने पर उसी दिन प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके।

नए अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन, संयुक्त मेरिट से मिलेगा दाखिला

इस बढ़ी हुई समय सीमा का फायदा केवल पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को ही नहीं मिलेगा। विभाग ने नए ऑनलाइन आवेदन भी खोल रखे हैं। नए और पहले से आए आवेदनों को मिलाकर संयुक्त मेरिट तैयार की जाएगी और खाली सीटों के अनुसार संस्थान स्तर पर दाखिला होगा।

इस ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया में आरक्षण लागू नहीं होगा। इसलिए सीट मिलने का फैसला उपलब्ध सीट और संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। संस्थान बदलने या किसी खास ट्रेड में जाने से पहले पोर्टल पर वहां बची हुई सीट जरूर देख लें।

विभाग ने यह भी कहा है कि सत्र 2026-27 की विवरण पुस्तिका में दी गई बाकी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। ऐसे में अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खाली सीट देखकर जल्द संस्थान में मेरिट कार्ड जमा करना बेहतर रहेगा।

लेखक

Kuldeep Singh

कुलदीप सिंह LocalHaryana.com पर लेखक के रुप में कार्यरत हैं। वे वर्ष 2021 से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

और पढ़ें

सभी देखें