हरियाणा में 279 प्राथमिक स्कूलों को मिली नई पहचान और नई व्यवस्था, अब इंग्लिश मीडियम से होगी पढ़ाई

हरियाणा के 279 प्राथमिक स्कूलों का दर्जा बदला। 202 बने मुख्यमंत्री उत्कृष्टता स्कूल, 77 मॉडल संस्कृति स्कूल। पहली कक्षा से अंग्रेजी में पढ़ाई, जानें पूरी व्यवस्था।

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर 2026: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 279 राजकीय प्राथमिक स्कूलों का दर्जा बदल दिया है। इनमें से 202 स्कूलों का नाम अब मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय होगा, जबकि 77 स्कूलों की नई पहचान मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के रूप में होगी। शिक्षा विभाग ने यह कदम प्राथमिक स्कूलों को मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी शिक्षा स्कूलों से जोड़ने की दिशा में उठाया है। इनमें वे स्कूल भी शामिल हैं, जो इन बड़े स्कूलों के परिसर में या उनके समीप स्थित हैं।

पहली कक्षा से अंग्रेजी में अनिवार्य पढ़ाई

संबंधित स्कूलों में पहली कक्षा की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। दूसरी कक्षा से आगे सभी कक्षाओं में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के एक-एक सेक्शन की व्यवस्था होगी। इससे स्कूलों में दोनों माध्यमों में पढ़ाई का प्रविधान रहेगा। नामकरण में बदलाव के बाद सभी स्कूलों को सह-शिक्षा वाले स्कूलों के रूप में संचालित किया जाएगा, यानी इन स्कूलों में लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ सकेंगे।

किस स्कूल में कितनी फीस

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालयों में निर्धारित नियमित निधियों के अतिरिक्त विद्यार्थियों से कोई शुल्क अथवा वित्तीय योगदान नहीं लिया जाएगा। वहीं, मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में अगले शैक्षिक सत्र से विद्यालय विकास निधि ली जाएगी।

स्क्रीनिंग से होगी शिक्षकों की तैनाती

शिक्षा विभाग ने इन प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए भी व्यवस्था तय की है। इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति अथवा तैनाती स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता स्कूलों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को आधार बनाया जाएगा। इससे इन स्कूलों में पढ़ाने की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की कोशिश है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेबसाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क