हरियाणा के एशियाई खेल पदक विजेताओं का होगा सम्मान, मिलेंगे 185 करोड़ नकद पुरस्कार

30 अक्टूबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में एशियाई और पैरा एशियाई खेल पदक विजेताओं का सम्मान। सीएम सैनी बांटेंगे 185 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार।

पंचकूला, 28 अक्टूबर 2026: जापान के आइची-नागोया में हुए 20वें एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों का 30 अक्टूबर को भिवानी में भव्य सम्मान होगा। भीम स्टेडियम में होने वाले इस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों को कुल 185 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे। खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यह जानकारी दी ।

समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर भी मौजूद रहेंगे। खेल राज्य मंत्री के अनुसार, इस राशि में से एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले 134 खिलाड़ियों को 133 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जबकि पैरा एशियाई खेलों के 37 खिलाड़ियों को 52 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी । सरकार की खेल नीति के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ सरकारी नौकरी के जरिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।

यह भी पढेंः हरियाणा प्रशासनिक फेरबदल: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 6 HCS अधिकारियों के तबादले के आदेश किए जारी

भारत के 85 पदकों में हरियाणा का 32 का योगदान

आइची-नागोया में भारत ने कुल 85 पदक जीते थे, जिनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य शामिल रहे। इनमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य सहित कुल 32 पदक जीतकर देश की सफलता में अहम हिस्सा डाला । पैरा एशियाई खेलों में भी प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उन्होंने नौ स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य सहित कुल 32 पदक हासिल किए। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदेश की खेल नीति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की पहचान मजबूत की है।

कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले भी होंगे आकर्षण

सम्मान समारोह के दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के बीच हरियाणा शैली की कबड्डी का मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें विजेता पहलवानों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर खेल सुविधाएं और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेबसाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क