CET अभ्यर्थियों ने इन 5 मांगें को लेकर HSSC कार्यालय पर 27 अक्टूबर को प्रदर्शन का किया आह्वान

पंचकूला, 26 अक्टूबर। CET पास अभ्यर्थियों में परीक्षाओं की सूची, लंबित परीक्षाओं की तारीखों और वार्षिक भर्ती कैलेंडर को लेकर काफी रोष देखने को मिल रहा है। जिसके चलते अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर पोस्टर जारी कर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के कार्यालय पर 27 अक्टूबर को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। साझा किए गए पोस्टर के अनुसार, हरियाणा के बेरोजगार युवाओं और CET अभ्यर्थियों से मंगलवार सुबह 10 बजे पंचकूला स्थित आयोग के कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने को कहा गया है।

CET अभ्यर्थियों की क्या हैं 5 प्रमुख मांगें?

पोस्टर में भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने और लंबित परीक्षाओं की जानकारी देने से जुड़ी ये मांगें शामिल हैं।

1. मुख्य परीक्षाओं के लिए 10 गुना सूची जारी हो

जिन पदों के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं, उनके लिए नियमानुसार मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों की 10 गुना सूची जल्द जारी करने की मांग की गई है।

HSSC के भर्ती नियमों में CET के दायरे में आने वाले ग्रुप-सी पदों में पुलिस और शिक्षण पदों को छोड़कर, कौशल या लिखित परीक्षा के लिए विज्ञापित पदों की संख्या के अधिकतम 10 गुना तक अभ्यर्थियों को बुलाने का प्रावधान है। संबंधित भर्ती के नियमों के अनुसार ही इसकी पात्रता तय होगी। आधिकारिक भर्ती नियम।

2. लंबित मुख्य परीक्षाओं की तारीखें घोषित हों

पोस्टर में मांग की गई है कि जिन भर्तियों की मुख्य परीक्षाएं लंबित हैं, उनकी तारीखें घोषित की जाएं और अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।

3. वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए

अभ्यर्थियों की मांग है कि नई भर्तियों, परीक्षाओं और परिणामों की संभावित समयसीमा बताने वाला वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए, ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी की योजना बना सकें।

4. लंबित भर्तियों को समय पर पूरा किया जाए

पोस्टर में वर्षों से लंबित भर्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और नियुक्तियों में अनावश्यक देरी रोकने की मांग की गई है।

5. मांग-पत्र का सात दिन में जवाब दिया जाए

पोस्टर में यह भी मांग की गई है कि ज्ञापन मिलने के सात दिनों के भीतर लिखित जवाब दिया जाए और प्रत्येक लंबित भर्ती की स्थिति तथा आगे की कार्रवाई की समयसीमा सार्वजनिक की जाए।

भर्ती कैलेंडर पर पहले क्या कहा गया था?

हरियाणा सरकार की 6 अगस्त 2026 की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया था कि HSSC का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इसके जरिए भर्ती विज्ञापनों, आवेदन, परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों की जानकारी पहले से देने की बात कही गई थी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेबसाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क