कौन है पाली के सीपी चौधरी जिन्होंने RPSC में पाई 80वीं रैंक, 5 बार UGC-NET कर चुके हैं पास

पाली के सीपी चौधरी ने RPSC कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में 80वीं रैंक पाई। 5 बार UGC-NET पास, पशु परिचर में भी चयन। पाली के CA गिरीश मल को मिली PhD।

पाली, 31 अक्टूबर 2026। पाली जिले के सोजत उपखंड के पोटलिया गांव के रहने वाले चेतन प्रकाश (सीपी) चौधरी पुत्र श्यामलाल जाट का राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा-2023 में अंतिम चयन हुआ है। उन्होंने पूरे राजस्थान में 80वीं रैंक हासिल की है।

सीपी चौधरी का इससे पहले पशु परिचर पद पर भी चयन हो चुका है। वर्तमान में वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंटालिया में सीनियर लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने डी. फार्मेसी, बीएड और एम.लिब. सहित कई शैक्षणिक योग्यताएं अर्जित की हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुस्तकालय विज्ञान विषय में UGC-NET परीक्षा पांच बार उत्तीर्ण कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और निरंतर मेहनत का परिचय दिया है।

उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई शिव प्रसाद, प्रधान चौधरी और दोस्त जितेंद्र भाकर को दिया।

पाली के CA गिरीश मल को मिली पीएचडी की उपाधि

यह भी पढेंः हरियाणा HPSC के नए चेयरमैन सतीश सैनी कौन हैं? जानें पूरा परिचय

इसी जिले से एक और शैक्षणिक उपलब्धि सामने आई है। पाली के बांगड़ कॉलेज में कार्यरत सहायक आचार्य और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) गिरीश मल को खुशाल दास विश्वविद्यालय, हनुमानगढ़ की ओर से पीएचडी की उपाधि दी गई है।

गिरीश मल ने “सरकारी एवं अर्द्धसरकारी संस्थानों में अंकेक्षण कार्य की प्रभावशीलता का मूल्यांकन: एक अध्ययन” विषय पर अपनी रिसर्च पूरी की। इस दौरान उन्होंने सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थानों में अंकेक्षण व्यवस्था की प्रभावशीलता, वित्तीय पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनियमितताओं की पहचान और रोकथाम में अंकेक्षण की भूमिका का गहन विश्लेषण किया।

रिसर्च में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में अंकेक्षण व्यवस्था अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने यह रिसर्च निर्देशक डॉ. सुमन नरोलिया के मार्गदर्शन में पूरी की।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेबसाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क