हरियाणा के नूंह में 8 गांवों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी, देखें गांवों की लिस्ट
चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि नूंह जिले के 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह स…

चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि नूंह जिले के 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के तहत राज्य में 100 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना के क्रम में लिया गया है।
नए उप-स्वास्थ्य केंद्र इन गांवों में खोले जाएंगे:
- मानौत
- खानपुर घाटी
- झारपुरी
- सलम्बा
- बादली
- गुरनावट
- पापड़ा
- रायपुरी
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इन सभी चयनित गांवों की ग्राम पंचायतों ने उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण और संचालन के लिए निःशुल्क भूमि व अस्थायी भवन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पास कर पहले ही सहमति दे दी है। जीआईएस मैपिंग के जरिए यह भी पक्का किया गया है कि ये जगहें जनसंख्या के मानदंड और इलाके की जरूरत के हिसाब से सही हैं।
यह भी पढ़ें: मोचिवाली में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र और करनाल में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र
आरती सिंह राव ने कहा कि इन 8 नए केंद्रों के खुलने से नूंह के दूरदराज के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ जाएगा। मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें घर के पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
सरकार का यह कदम नूंह जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाने की दिशा में है।








