हमें फ़ॉलो करें

कैथल, सोनीपत व पानीपत समेत 16 जिलों शुरू हुए अमृत फार्मेसी केंद्र, आधे रेटों पर मिलेगी दवाइयां

हरियाणा |
कैथल, सोनीपत व पानीपत समेत 16 जिलों शुरू हुए अमृत फार्मेसी केंद्र, आधे रेटों पर मिलेगी दवाइयां
कैथल जिला नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथि

कैथल, 20 नवंबर — कैथल, सोनीपत और पानीपत समेत हरियाणा के 16 जिला नागरिक अस्पतालों में अमृत फार्मेसी केंद्रों का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को यमुनानगर से वर्चुअल माध्यम से इन केंद्रों का एक साथ उद्घाटन किया। अब मरीजों को अस्पताल परिसर में ही दवाइयां, इम्प्लांट्स और सर्जिकल उपकरण एमआरपी से 50 प्रतिशत तक की छूट पर मिलेंगे।

कैथल जिला नागरिक अस्पताल में भी अमृत फार्मेसी केंद्र शुरू हो गया है। इस केंद्र से कैंसर, हृदय रोग, किडनी सहित गंभीर बीमारियों के इलाज में लगने वाली महंगी दवाइयां खरीदने का खर्च कम होने की उम्मीद है।

अमृत फार्मेसी में क्या मिलेगा

अमृत फार्मेसी केंद्रों पर मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली ब्रांडेड दवाइयां, इम्प्लांट्स और सर्जिकल उपकरण एमआरपी से 50 प्रतिशत तक की छूट पर मिलेंगे। इनमें कैंसर, हृदय रोग और किडनी रोग सहित गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां शामिल हैं।

अमृत फार्मेसी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल है। इसका उद्देश्य मरीजों को जरूरी और life-saving दवाइयां किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। अमृत फार्मेसी में 6,500 से अधिक medicines, implants, surgical products और healthcare items उपलब्ध हैं, जिन पर औसतन 50 प्रतिशत तक की छूट मिलती है।

किन मरीजों को फायदा

यह सुविधा उन मरीजों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगी, जिन्हें कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग या किसी गंभीर बीमारी का लंबा इलाज करवाना पड़ता है। इस तरह की दवाइयां और सर्जिकल उपकरण अक्सर महंगे होते हैं, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है।

अमृत फार्मेसी से मरीजों को अस्पताल परिसर में ही दवाइयां मिलेंगी। इससे उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने के लिए इधर-उधर भागना नहीं पड़ेगा।

दवाइयां खरीदने के लिए क्या चाहिए

अमृत फार्मेसी से दवाइयां या सर्जिकल उपकरण खरीदने के लिए डॉक्टर की authentic prescription जरूरी होती है। यह प्रिस्क्रिप्शन केवल उसी अस्पताल की नहीं, बल्कि अन्य संस्थानों में इलाज करवाने वाले मरीजों की भी हो सकती है।

यानी कैथल नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी केंद्र से दवाइयां खरीदने के लिए मरीज को डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन लेकर आना होगी। प्रिस्क्रिप्शन में दवा का नाम, खुराक और जरूरी जानकारी होनी चाहिए।

अमृत फार्मेसी और आयुष्मान भारत में फर्क

अमृत फार्मेसी में मरीजों को दवाइयां, इम्प्लांट्स और सर्जिकल उपकरण छूट पर मिलते हैं। वहीं आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिलती है।

यानी अमृत फार्मेसी में मरीज को दवाइयां कम कीमत पर खरीदनी होती हैं, जबकि आयुष्मान भारत/चिरायु योजना में पात्र मरीजों को इलाज का खर्च योजना के तहत उठाया जाता है। दोनों योजनाएं मरीजों के इलाज के खर्च को कम करने में मदद करती हैं।

16 जिलों में शुरू हुए केंद्र

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत और यमुनानगर के जिला नागरिक अस्पतालों में अमृत फार्मेसी केंद्रों का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में कैथल जिला नागरिक अस्पताल में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीलाराम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग और सांसद प्रतिनिधि रविंदर धीमान मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अमृत फार्मेसी केंद्र का निरीक्षण भी किया।

कैथल में कार्यक्रम में कौन रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसडीएम संजय कुमार, सीएमओ डॉ बलविंदर गर्ग और पीएमओ डॉ मीनाक्षी गोयल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

एसडीएम संजय कुमार और सीएमओ डॉ बलविंदर गर्ग ने अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि अमृत फार्मेसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

किसानों और आम परिवारों को राहत

अमृत फार्मेसी केंद्रों के शुरू होने से उन परिवारों को राहत मिलेगी, जिनके सदस्यों को लंबे समय तक दवाइयां लेनी पड़ती हैं। खासकर कैंसर, हृदय रोग और किडनी रोग के मरीजों को दवाइयों और सर्जिकल उपकरणों पर खर्च कम होने की उम्मीद है।