कैथल से नीमकरौली के लिए सुबह 7:40 बजे डेली बस शुरू, देखें रूट
कैथल से नीम करौली बाबा के कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज ने डेली बस सेवा शुरू कर रखी है। कैथल डिपो से बस सुबह 7:40 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होती है और कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व हरिद्वार होते हुए उ…

- कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और हरिद्वार होकर जाता है रूट
- बस हल्द्वानी तक जाती है, सीधे कैंची धाम तक नहीं
- हल्द्वानी से कैंची धाम के लिए आगे बस सेवाएं उपलब्ध
कैथल से नीम करौली बाबा के कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज ने डेली बस सेवा शुरू कर रखी है। कैथल डिपो से बस सुबह 7:40 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होती है और कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व हरिद्वार होते हुए उत्तराखंड पहुंचती है। ह
हालांकि यात्रियों के लिए एक बात साफ रहनी चाहिए कि यह बस सीधे कैंची धाम तक नहीं जाती, बल्कि हल्द्वानी तक जाती है। नीम करौली बाबा के कैंची धाम जाने के लिए हल्द्वानी से आगे दूसरी बस या स्थानीय साधन लेना होगा। कैंची धाम नैनीताल-अल्मोड़ा रोड पर भवाली से करीब 9 किलोमीटर दूर है।
कैथल से हल्द्वानी तक इन शहरों से होकर जाती है बस
यह बस कैथल से शुरू होकर पेहवा, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सहारनपुर, हरिद्वार, धामपुर, जसपुर, काशीपुर और रामनगर होते हुए हल्द्वानी तक जाती है। कैथल से बस सुबह 7:40 बजे, पेहवा से 8:20 बजे, कुरुक्षेत्र से 9:10 बजे, यमुनानगर से 10:30 बजे और हरिद्वार से दोपहर 2:30 बजे आगे रवाना होती है।
सिरसा से खाटूश्याम-जयपुर के लिए सीधी बस शुरू, सुबह 8 बजे रवाना, देखें वापसी टाइम व रूट
दादरी से जयपुर-कोटा के लिए सीधी बस शुरु, सुबह 7:40 बजे रवाना; देखें पूरा टाइम टेबल
नीम करौली बाबा जाने के लिए हल्द्वानी से मिलेगी आगे बस
कैथल से आने वाली हरियाणा रोडवेज बस हल्द्वानी तक पहुंचाती है। वहां से कैंची धाम के लिए अलग बस सेवाएं उपलब्ध हैं।
कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन के मौजूदा ऑनलाइन शेड्यूल में हल्द्वानी से कैंची धाम के लिए कई बसें चलती हैं। यहां से करीब 1 घंटा 45 मिनट और किराया 120 रुपये है।
इस तरह कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर क्षेत्र से नीम करौली बाबा जाने वाले यात्री पहले हल्द्वानी पहुंचकर वहां से कैंची धाम के लिए आगे की बस ले सकते हैं।
वापसी में हल्द्वानी से सुबह चलेगी बस
वापसी के लिए बस का समय हल्द्वानी से सुबह 4:30 बजे, रामनगर से 5:20 बजे, काशीपुर से 6:00 बजे, हरिद्वार से 11:00 बजे और यमुनानगर से दोपहर 2:00 बजे है।








