हमें फ़ॉलो करें

सिरसा में 21 पटवारियों की नई तैनाती, नाथूसरी चौपटा में 3 आए और 4 का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

सिरसा , हरियाणा |
सिरसा में 21 पटवारियों की नई तैनाती, नाथूसरी चौपटा में 3 आए और 4 का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Sirsa Patwari Transfer List 2026

सिरसा: नाथूसरी चौपटा तहसील में राजस्व पटवारियों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर सिरसा की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार तहसील में 3 नए पटवारियों को भेजा गया है, जबकि यहां पहले से कार्यरत 4 पटवारियों को दूसरी तहसीलों में स्थानांतरित किया गया है। जिले में कुल 21 राजस्व पटवारियों के तबादले और समायोजन किए गए हैं। आदेश में इन तबादलों का आधार प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित बताया गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

नाथूसरी चौपटा में ये 3 पटवारी आए

कलेक्टर के आदेश के अनुसार सिरसा और कालांवाली तहसील से तीन पटवारियों को नाथूसरी चौपटा भेजा गया है।

पटवारी का नामवर्तमान तहसीलनई तहसील
सुमेरसिरसानाथूसरी चौपटा
मुकेश चौधरीकालांवालीनाथूसरी चौपटा
हनुमानकालांवालीनाथूसरी चौपटा

नाथूसरी चौपटा से इन 4 पटवारियों का तबादला

नाथूसरी चौपटा तहसील में कार्यरत चार पटवारियों को सिरसा और कालांवाली तहसील में भेजा गया है।

पटवारी का नामवर्तमान पटवार हल्कानई तहसील
शान मोहम्मदधावाकालांवाली
दीपकभरासरीकालांवाली
दलबीर सिंहडिंग-IIसिरसा
मनोज कुमारनारायणखेड़ासिरसा

इस तरह नाथूसरी चौपटा तहसील से चार पटवारी बाहर गए हैं और तीन नए पटवारी आए हैं। हालांकि आदेश में नए आने वाले पटवारियों को कौन-सा पटवार हल्का दिया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

सिरसा जिले में 21 पटवारियों की पूरी तबादला सूची

कलेक्टर सिरसा के 10 नवंबर के आदेश में जिले की अलग-अलग तहसीलों में कार्यरत पटवारियों के स्थानांतरण और समायोजन किए गए हैं। पूरी सूची इस प्रकार है:

क्रमांकपटवारी का नामवर्तमान तहसीलनई तहसील
1सुमेरसिरसानाथूसरी चौपटा
2राकेशसिरसाकालांवाली
3रवि कम्बोजसिरसारानियां
4सुशीलकालांवालीरानियां
5मुकेश चौधरीकालांवालीनाथूसरी चौपटा
6हनुमानकालांवालीनाथूसरी चौपटा
7सुखपाल सिंहकालांवालीसिरसा
8योगेन्द्रकालांवालीडबवाली
9कुलविन्द्रकालांवालीडबवाली
10पुरुषोत्तमकालांवालीसिरसा
11शान मोहम्मदनाथूसरी चौपटाकालांवाली
12दीपकनाथूसरी चौपटाकालांवाली
13दलबीर सिंहनाथूसरी चौपटासिरसा
14मनोज कुमारनाथूसरी चौपटासिरसा
15कैलाश चन्द्रडबवालीसिरसा
16योगेन्द्रडबवालीरानियां
17कर्मवीरऐलनाबादसिरसा
18रोहताशऐलनाबादरानियां
19विकास कुमाररानियांऐलनाबाद
20राजेश कुमाररानियांऐलनाबाद
21राजेन्द्र कुमाररानियांकालांवाली

नए पटवार हल्के आवंटित करने के निर्देश

आदेश के साथ जारी निर्देशों में संबंधित उपमंडल अधिकारियों को कहा गया है कि उनके अधीन आने वाली तहसीलों में स्थानांतरित किए गए राजस्व पटवारियों को अपने स्तर पर पटवार हल्के आवंटित किए जाएं। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय को इसकी सूचना देना सुनिश्चित किया जाए।

आदेश की प्रति सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद और कालांवाली के उपमंडल अधिकारियों के साथ जिले के संबंधित तहसीलदारों और पटवारियों को भी भेजी गई है।