हरियाणा

Haryana News: अंबाला ट्रेन में यात्रियों पर हमला, लूटपाट और एक यात्री को चलती ट्रेन से दिया धक्का

अंबाला में ट्रेन यात्रियों पर बदमाशों का हमला। चाकू से वार और लूटपाट की घटना। एक यात्री को चलती ट्रेन से धक्का दिया। पुलिस कर रही है मामले की जांच।

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में ट्रेन में हुई एक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों पर कुछ बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की, फिर उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद, उन बदमाशों ने एक यात्री को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। घायल यात्री को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में दो यात्रियों को चाकू मारे गए हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि वह गोरखपुर जा रहे थे। जब ट्रेन अंबाला कैंट पर रुकी थी, तभी तीन लोग ट्रेन में चढ़े। इन्हीं तीनों ने उन पर चाकू से हमला किया। संजय ने बताया कि वह दरवाजे के पास बैठा था और तभी तीन युवक आए और उसे वहाँ से उठने को कहा। जब संजय ने दो मिनट रुकने की बात कही, तो उन बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावर उसकी जेब से मोबाइल और पर्स भी छीन कर ले गए।

अंबाला शहर के निवासी संदीप सिंह ने बताया कि ट्रेन में तीन लोग चढ़े थे, जिन्होंने संजय को पहले थप्पड़ मारे और फिर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद, उन्होंने संजय को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया।

इस घटना की सूचना मिलने पर एएसआई राम सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद ट्रेन को बराड़ा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया और घायलों को तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए बराड़ा PHC ले जाया गया। वहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि हमलावर उनके पास से 6 हजार रुपये भी ले गए हैं। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Jiya

जिया सिंह, एक अनुभवी हिंदी समाचार लेखक हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने हिंदी समाचार और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। जिया सिंह, पिछले 1 साल से लोकल हरियाणा पर पाठकों तक सही व स्टीक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button