● मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026|हरियाणा की सबसे तेज़ खबरें
Latest News
हरियाणा में 4 आईएमटी के लिए 14,300 एकड़ जमीन चिह्नित, मारुति से फ्लिपकार्ट तक ये बड़ी कंपनियां करेगी निवेशहरियाणा के नूंह में 8 गांवों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी, देखें गांवों की लिस्टहरियाणा में बिजली कर्मचारियों को मिलेगा 500 रुपये जोखिम भत्ता, इन परिवारों के फ्री में लगेगा सोलररोहतक से सांपला तक मेट्रो की बड़ी अपडेट, अरविंद शर्मा ने बताया कब तक पहुंच सकती है मेट्रो?हिसार में कचरे से बिजली बनाने वाले प्लांट की बड़ी अपडेट, ढंढूर में टीम ने जांची जमीन, 15 एकड़ पर बनेगा प्लांटHaryana News: हरियाणा में उद्योग लगाने के नियम बदले, अब ऑनलाइन मिलेगी जमीन की मंजूरी, जानें शर्तेंहरियाणा के 3 बड़े शहरों को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 136 KM रूट पर बनेगें 17 स्टेशनHaryana Roadways: महेंद्रगढ़ को 50 बसों की सौगात, डीजल भरवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा नारनौल

सिरसा में 28 सितंबर से श्रीमद् भागवत कथा, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ; 5 अक्टूबर को भंडारा

सिरसा के बाबा श्योराम जन्मस्थली पर श्रीमद् भागवत कथा और कलश यात्रा
सिरसा के बाबा श्योराम जन्मस्थली पर श्रीमद् भागवत कथा और कलश यात्रा

सिरसा के रानियां गेट स्थित बाबा श्योराम जन्मस्थली पर 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ सोमवार, 28 सितंबर को कलश यात्रा के साथ होगा। कथा रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

डेरे के मुख्य सेवादार बाबा हरपाल दास ने बताया कि कथा में आचार्य राहुल शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे। कथा के समापन के बाद 5 अक्टूबर को डेरा परिसर में हवन और भंडारा लगाया जाएगा।

28 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे निकलेगी कलश यात्रा

कथा के पहले दिन 28 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रानियां रोड स्थित बाबा बिहारी की समाधि से शुरू होगी।

यहां से कलश यात्रा शहर के अलग-अलग बाजारों से होते हुए बाबा श्योराम जन्मस्थली पहुंचेगी। इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत होगी।

5 अक्टूबर को हवन और भंडारा

श्रीमद् भागवत कथा 4 अक्टूबर तक चलेगी। इसके अगले दिन सोमवार, 5 अक्टूबर को सुबह 9:15 बजे डेरा परिसर में हवन यज्ञ किया जाएगा।

हवन के बाद भंडारा लगाया जाएगा। बाबा हरपाल दास ने श्रद्धालुओं से तय समय पर कथा और धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *