हरियाणा

बेटी ने की लव मैरिज तो नाराज पिता ने प्रेमी की बहन के साथ की दरिंदगी, परिवार के तीन सदस्यों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

लुधियाना, 12 अगस्त 2024: पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ मिलकर एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस भयावह घटना के पीछे का कारण था कि पीड़िता के भाई की एक बेटी के साथ प्रेम संबंध थे। आरोपी ने इस अपमान का बदला लेने के लिए इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना 1 मई 2024 को हुई थी, लेकिन पीड़िता गहरे सदमे में होने के कारण इसे किसी को नहीं बता पाई। आरोपी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनकी पहचान रविंदर सिंह, उसके भाई वरिंदर सिंह, बेटे अमन सिंह और एक अन्य सहयोगी संतोष सिंह के रूप में हुई है। रविंदर सिंह की बेटी का पीड़िता के भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे।

आरोपी रविंदर सिंह अपनी बेटी के इस रिश्ते के खिलाफ था। वह उसकी शादी कहीं दूसरी जगह करना चाहता था। इसी बीच उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई और लव मैरिज कर ली। आरोपी अपने परिवार के साथ बेटी की तलाश में पीड़िता के घर पहुंचा। जब उसे बेटी के बारे में कुछ नहीं मिला, तो उसने बदला लेने की योजना बनाई। आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात का वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने के लिए कहा। इस घटना के बाद पीड़िता गहरे डिप्रेशन में चली गई। करीब दो महीने तक उसने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन सदमे से उबरने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

इस घटना के बाद, तरन तारन में भी एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। यहां एक पाखंडी बाबा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। आरोपी बाबा ने पीड़ित महिला के पैरों पर अपनी पगड़ी रखकर माफी मांगी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बाबा कुलवंत सिंह उर्फ ​​कांता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी एकमात्र बेटी है। वह बेटा चाहती थी। गांव के सीतो माह झुग्गियों में रहने वाले बाबा कुलवंत सिंह ने उसे झांसा दिया और कहा कि वह अपनी अलौकिक शक्तियों से उसे बेटा दिला सकता है। इसके बाद उसने पीड़िता और उसके पति को अपने घर बुलाया। वहां उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद उसने पति से कहा कि उसे रात को घर जाकर नहाना होगा। फिर दोनों घर चले गए।

रात को बाबा कुलवंत सिंह पीड़िता के घर आया। इसके बाद उसने महिला को एक जगह ले गया, जहां उसने पहले ही अपने दो साथियों को बुला रखा था। तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और पति को अपनी आपबीती सुनाई। तरन तारन के एसपी अजय राज सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी बाबा कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

इस प्रकार की घटनाएं समाज में गहरी चिंता का विषय बन गई हैं। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आश्वासन दिया है, और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार, एक अनुभवी हिंदी समाचार लेखक हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डिजीटल समाचार वेबसाइट chopal TV से की थी, जहां उन्होंने ऑटो, टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। संदीप कुमार, पिछले 1.5 महीने से लोकल हरियाणा पर पाठकों तक सही व स्टीक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button