हरियाणा

BJP Candidate First List 2024 Out: बीजेपी ने जारी की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला सीट से टिकट मिला है। अरविंद शर्मा को गुहाना सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान के बाद 8 अक्टूबर को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होगा। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था, जिसमें भाजपा-जेजेपी गठबंधन ने सरकार बनाई थी।

बीजेपी के प्रत्याशियों की पहली सूची में शामिल प्रमुख चेहरे

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी – लाडवा सीट से
  • स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज – अंबाला सीट से
  • अरविंद शर्मा – गुहाना सीट से
  • विपुल गोयल – फरीदाबाद ओल्ड सीट से
  • राजेश नागर – तिगांव सीट से
  • दीपक डागर – पृथला सीट से
  • मूलचंद शर्मा – बल्लभगढ़ सीट से
  • हरेंद्र राम रतन – होडल सीट से
  • गौरव गौतम – पलवल सीट से
  • तेजपाल तंवर – सोहना सीट से
  • आरती राव – अटेली सीट से
  • मंजू यादव – रेवाड़ी सीट से
  • संजय मेहरा – बावल सीट से
  • चौधरी अभय सिंह यादव – नांगल सीट से
  • नायब सिंह सैनी – लाडवा सीट से
  • असीम गोयल – अंबाला सिटी सीट से
  • सुभाष सुधा – थानेसर सीट से
  • महिपाल डांडा – जींद सीट से
  • प्रमोद विज – पानीपत सीट से
  • कृष्ण मिड्डा – जींद सीट से
  • जेपी दलाल – लोहारू सीट से
  • श्रुति चौधरी – तोशाम सीट से
  • कंवर पाल गुर्जर – जगाधरी सीट से

 

 

BJP Candidate First List 2024 PDF
BJP Candidate First List 2024 PDF
BJP Candidate First List 2024 PDF
BJP Candidate First List 2024 PDF
BJP Candidate First List 2024 PDF
BJP Candidate First List 2024 PDF
BJP Candidate First List 2024 PDF
BJP Candidate First List 2024 PDF
BJP Candidate First List 2024 PDF
BJP Candidate First List 2024 PDF

जजपा-आसपा गठबंधन ने भी जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

वहीं, जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में जजपा के उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का नाम भी शामिल है, जो उचाना सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, दिग्विजय चौटाला डबवाली सीट से मैदान में हैं।

बीजेपी के सामने कई चुनौतियां

हरियाणा में बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव आसान नहीं होने वाला है। उसके सामने कई चुनौतियां हैं, जिनमें सत्ता विरोधी लहर और किसानों के मुद्दे शामिल हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में राज्य की 10 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में महज 5 सीटें मिली हैं, जिसका असर विधानसभा चुनाव पर भी पड़ने वाला है। कांग्रेस फिलहाल बीजेपी के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है।

हरियाणा में बीजेपी के लिए पांच प्रमुख चुनौतियां हैं:

  1. जातिगत ध्रुवीकरण
  2. किसानों का मुद्दा
  3. सत्ता विरोधी लहर
  4. कांग्रेस का उभार
  5. जननायक जनता पार्टी का प्रभाव

इन चुनौतियों का सामना करते हुए बीजेपी अपने दम पर या गठबंधन के साथ सरकार बनाने की कोशिश करेगी। चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को आने वाले हैं, जिसका बेसब्री से इंतजार है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार, एक अनुभवी हिंदी समाचार लेखक हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डिजीटल समाचार वेबसाइट chopal TV से की थी, जहां उन्होंने ऑटो, टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। संदीप कुमार, पिछले 1.5 महीने से लोकल हरियाणा पर पाठकों तक सही व स्टीक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button