सिरसा के गुड़िया खेड़ा में जमींदारा कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, 1 करोड़ 50 लाख से अधिक का नुकसान

Share Video Facebook WhatsApp X

हरियाणा के सिरसा जिले के गांव गुड़िया खेड़ा में स्थित सिरसा जमींदारा एफपीसीएल कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग में कोल्ड स्टोरेज का शेड,कैरेट, शीतकरण उपकरण और 45 किलोवाट का सौर ऊर्जा सिस्टम जलकर राख हो गया। संचालक सतपाल खीचड़ ने बताया कि करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शुक्रवार दोपहर गांव गुड़िया खेड़ा में सिरसा-जमाल रोड पर स्थित सिरसा जमींदारा कोल्ड स्टोरेज में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण अपने स्तर पर टैंकर और अन्य संसाधन लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन आग ने तेजी से जोर पकड़ लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कोल्ड स्टोरेज के संचालक सतपाल खीचड़ ने बताया कि आग में करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग में कोल्ड स्टोरेज की छत, उपकरण और मशीनरी जलकर राख हो गई। इसके अलावा 45 किलोवाट का सौर ऊर्जा सिस्टम भी पूरी तरह जल गया। इसके अलावा गेहूं और ग्वार जल गया। सतपाल खीचड़ ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में कई किसानों का सामान भी रखा था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया है। गनीमत यह रही कि कोल्ड स्टोरेज घटना के समय कोई फल नहीं रखे थे। अगर फल होते तो नुकसान और भी अधिक होता।

घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज में रखा उनका सामान जल गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजा देने की अपील की है।

AUTHOR PROFILEEditorial Desk
लेखक

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

लेखक की सभी खबरें देखें →