सिरसा के इन गांव में 22-23 सितंबर को 30 जगह होंगे नुक्कड़ नाटक
सिरसा जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार, 22 सितंबर और बुधवार, 23 सितंबर को 30 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। दोनों दिन 15-15 जगह कार्यक्रम होंगे। इनमें गांवों के साथ कॉलेज, विश्वविद्यालय और बस स्टैं…

सिरसा जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार, 22 सितंबर और बुधवार, 23 सितंबर को 30 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। दोनों दिन 15-15 जगह कार्यक्रम होंगे। इनमें गांवों के साथ कॉलेज, विश्वविद्यालय और बस स्टैंड भी शामिल हैं। नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिले में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से चल रहा है और 17 अक्टूबर तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें रक्तदान, स्वच्छता और पौधारोपण अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेष कैंप और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। इसी कड़ी में अब दो दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों तक नुक्कड़ नाटक की टीमें पहुंचेंगी।
22 सितंबर को इन 15 जगह होंगे नुक्कड़ नाटक
22 सितंबर को सिरसा शहर के साथ ऐलनाबाद, रानियां, डबवाली और कालांवाली क्षेत्र तक कार्यक्रम होंगे।
इस दिन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, बस स्टैंड सिरसा, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा, गांव मल्लेकां, माधोसिंघाना, राजकीय कॉलेज मिट्ठी सुरेरा और राजकीय कॉलेज रानियां में नुक्कड़ नाटक होंगे।
इसके अलावा गांव कुस्सर, खारियां, पन्नीवाला मोटा, ओढ़ां, राजकीय कॉलेज डबवाली, गांव रोड़ी, बड़ागुढ़ा और बस स्टैंड कालांवाली में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
23 सितंबर को इन 15 गांवों में पहुंचेगी टीम
23 सितंबर को कार्यक्रम मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे। इस दिन गांव केहरवाला, भुन्ना, फतेहपुरिया नियामत खां, कागदाना, ढुकड़ा, चाडीवाल और गौरीवाला में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी दिन गांव मौजगढ़, गंगा, कोटली, फुलकां, डिंगमंडी, जसानिया, कुताना और गीगोरानी में भी नुक्कड़ नाटक होंगे।
17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
सिरसा में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियां 17 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन जिला नागरिक अस्पताल सिरसा और नागरिक अस्पताल डबवाली में लगाए गए रक्तदान शिविरों में कुल 107 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ था। जिला नागरिक अस्पताल में नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी की गई थी। अभियान के तहत ऐसी गतिविधियां 17 अक्टूबर तक जारी रहेंगी।








