सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 | 16:58 ISTहमसे जुड़ें:
हरियाणा

हिसार से सालासर जाना हुआ बिल्कुल आसान, हरियाणा रोडवेज ने शुरू की शाम 5:30 बजे की सुपरफास्ट बस सेवा। Hisar to Salasar Bus

लोकल हरियाणा, सालासर के लिए बस। हिसार से सालासर और राजस्थान के दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। 1 अक्टूबर से हरियाणा रोडवेज ने सालासर समते कई शहरों के लिए रात्रि सुपरफास्ट बस सेवा शुरू कर…

हिसार से सालासर और जोधपुर जाने वाली हरियाणा रोडवेज बस
हिसार से सालासर और जोधपुर जाने वाली हरियाणा रोडवेज बस

लोकल हरियाणा, सालासर के लिए बस। हिसार से सालासर और राजस्थान के दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। 1 अक्टूबर से हरियाणा रोडवेज ने सालासर समते कई शहरों के लिए रात्रि सुपरफास्ट बस सेवा शुरू कर दी है। हिसार डिपो से चलने वाली यह बस शाम 5:30 बजे हिसार से रवाना होकर राजगढ़, चुरू, लक्ष्मणगढ़, सालासर, सुजानगढ़, लाडनूं और नागौर होते हुए जोधपुर जाती है। इससे खासकर सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं को शाम के समय हिसार से सीधी बस की सुविधा मिल गई है।

यह बस हिसार से चलने के बाद रात करीब 11:30 बजे सालासर पहुंचती है और अगले दिन सुबह करीब 5:20 बजे जोधपुर पहुंच जाती है। वापसी में बस जोधपुर से शाम 6:15 बजे रवाना होती है और सालासर से रात 12:30 बजे चलकर सुबह करीब 5:30 बजे हिसार पहुंचती है।

यहां देखें शहरवाइज टाइम टेबल

हरियाणा राज्य परिवहन हिसार डिपो
सुपरफास्ट बस सेवा
हिसार ➡सालासर➡जोधपुर
वाया राजगढ़, चुरू, लक्ष्मणगढ़, सालासर, सुजानगढ़, लाडनू, नागौर
  • हिसार से शाम 5:30 बजे
  • राजगढ़ से रात 7:20
  • चुरू से रात 9:00 बजे
  • लक्ष्मणगढ़ से रात 10:20
  • सालासर से रात 11:30 बजे
  • लाडनूं से रात 12:20
  • नागौर से रात 2:20
  • जोधपुर पहुँच जाएगी सुबह 5:20 तक
वापसी समय
  • जोधपुर से शाम 6:15
  • नागौर से रात 9:15
  • लाडनूं से रात 11:15
  • सालासर से रात 12:30 बजे
  • लक्ष्मणगढ़ से रात 1:10
  • चुरू से रात 2:30 बजे
  • राजगढ़ से सुबह 3:50
  • हिसार पहुँच जाएगी 5:30 बजे तक

यात्रा से पहले बस की मौजूदा स्थिति की जानकारी के लिए हरियाणा रोडवेज के आधिकारिक हिसार बस स्टैंड पूछताछ नंबर 01662-233285 पर संपर्क किया जा सकता है। राज्य परिवहन विभाग ने यह नंबर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया हुआ है।

लेखक

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

और पढ़ें

सभी देखें