बहादुरगढ़ से जयपुर जाना हुआ आसान, 3:30 बजे से सीधी रोडवेज बस शुरू। Bahadurgarh to Jaipur Bus Time
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए गूड न्यूज आई है। हरियाणा रोडवेज ने जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। झज्जर डिपो की यह बस बहादुरगढ़ से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और झज्जर व रेवाड़ी होते हुए…

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए गूड न्यूज आई है। हरियाणा रोडवेज ने जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। झज्जर डिपो की यह बस बहादुरगढ़ से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और झज्जर व रेवाड़ी होते हुए रात करीब 9:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। नई सेवा से बहादुरगढ़ के साथ झज्जर और रेवाड़ी क्षेत्र के यात्रियों को भी जयपुर के लिए एक और सीधा विकल्प मिल गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बस दुल्हेड़ा, झज्जर, कुलाना, रेवाड़ी, बावल, बहरोड़, कोटपुतली और शाहपुरा होते हुए जयपुर जाएगी। वापसी में बस जयपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी।








