हरियाणा में फाइलों का झंझट होगा खत्म, दफ्तरों में ई-ऑफिस से चलेंगी फाइलें, पलवल में कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग
लोकल हरियाणा, पलवल। हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में फाइलों की मूवमेंट को पेपरलेस बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में बुधवार, 30 सितंबर को पलवल जिला सचिवालय में कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोज…

- सरकारी फाइलों की मूवमेंट ई-ऑफिस से करने पर जोर
- कर्मचारियों को ऑनलाइन फाइल निपटान की ट्रेनिंग
- सीएफएमएस से फाइलों की ट्रैकिंग भी होगी आसान
लोकल हरियाणा, पलवल। हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में फाइलों की मूवमेंट को पेपरलेस बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में बुधवार, 30 सितंबर को पलवल जिला सचिवालय में कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों को ऑनलाइन फाइल तैयार करने, एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी तक भेजने, फाइल का निपटान करने और रिकॉर्ड को डिजिटल तरीके से सुरक्षित रखने की ट्रेनिंग दी गई।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने कर्मचारियों से कहा कि सभी विभाग ई-ऑफिस का नियमित इस्तेमाल करें, ताकि फाइलों के निपटान में लगने वाला समय कम हो और उनकी मूवमेंट को आसानी से ट्रैक किया जा सके।
सरकारी दफ्तरों में ऑनलाइन चलेगी फाइल
ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारियों को ई-ऑफिस के अलग-अलग काम समझाए गए। इसमें नई फाइल तैयार करने से लेकर उसे संबंधित अधिकारी के पास ऑनलाइन भेजने और निपटान के बाद रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तक की जानकारी दी गई।
इसके साथ कर्मचारियों को सीएफएमएस यानी केंद्रीकृत फाइल आवागमन और ट्रैकिंग सूचना प्रणाली के इस्तेमाल की भी जानकारी दी गई। इस सिस्टम के जरिए फाइल किस स्तर पर है और उस पर क्या कार्रवाई हुई है, इसका रिकॉर्ड डिजिटल रूप में रखा जा सकता है।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने कहा कि विभागों में फाइलों की मूवमेंट ई-ऑफिस के जरिए सुनिश्चित की जाए। ट्रेनिंग में मिली जानकारी को कर्मचारी अपने रोज के कार्यालय के काम में इस्तेमाल करें।
हरियाणा पुलिस 26% पद खाली, नवंबर में 4000, मार्च तक 6000 पदों पर भर्ती की तैयारी
हरियाणा में युवाओं के नए आईडिया को सरकार देगी उड़ान, मिलेगी 1 लाख की सीड फंडिंग
पलवल में पहले भी दिए जा चुके ई-ऑफिस से फाइल चलाने के निर्देश
पलवल में ई-ऑफिस को लेकर यह पहली कार्रवाई नहीं है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने 9 सितंबर को हुई समीक्षा बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को कार्यालयों में फाइलों की मूवमेंट ई-ऑफिस के जरिए करने के निर्देश दिए थे। उस बैठक में सीएफएमएस के इस्तेमाल और लंबित फाइलों के समय पर निपटान पर भी जोर दिया गया था।
अब कर्मचारियों की ट्रेनिंग के जरिए उसी व्यवस्था को कार्यालय स्तर पर बेहतर तरीके से लागू करने पर काम किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद की अध्यक्षता में हुआ। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी इसमें शामिल रहे।








