हरियाणा

INLD और BSP की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, दोनों पार्टियों ने किया सीटों का बटंवार, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

INLD and BSP News: हरियाणा: इनेलो और बीएसपी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बड़ा ऐलान किया। इस मौके पर अभय चौटाला ने जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गठबंधन की बात कही। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गरीब आदमी के अधिकारों की रक्षा करने के लिए दोनों पार्टियां हमेशा से काम करती आई हैं। चाहे वो चौधरी देवीलाल हों या कांशीराम, दोनों ने इस देश में उद्योगपतियों के कब्जों को हटाने के लिए संघर्ष किया है।

अभय चौटाला का बयान:

अभय चौटाला ने देश के मौजूदा हालात पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “आज देश कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के कब्जे में है। अंबानी और अड़ानी जैसे उद्योगपतियों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। हम हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिलकर मुकाबला करेंगे और बीजेपी और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखेंगे। हम हरियाणा के अन्य दलों को भी अपने साथ लेकर एक मजबूत मोर्चा बनाएंगे। आने वाले समय में हरियाणा में गठबंधन की सरकार बनेगी।”

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला:

अभय चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भूपेंद्र हुड्डा पूरी तरह से भाजपा के एजेंट हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे भाजपा के लिए काम करते हैं।”

बीएसपी नेता आकाश का बयान:

बीएसपी नेता आकाश ने विधानसभा चुनाव की सीटों को लेकर भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 37 सीटों पर बीएसपी और बाकी 53 सीटों पर इनेलो चुनाव लड़ेगी। आकाश ने कहा, “विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा फाइनल हो चुका है। 37 सीटों पर बीएसपी और 53 सीटों पर इनेलो अपने उम्मीदवार उतारेगी।”

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हरियाणा की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। अब देखना यह होगा कि इस गठबंधन का हरियाणा के राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है और आगामी चुनाव में यह गठबंधन कितना सफल हो पाता है।

Jiya

जिया सिंह, एक अनुभवी हिंदी समाचार लेखक हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने हिंदी समाचार और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। जिया सिंह, पिछले 1 साल से लोकल हरियाणा पर पाठकों तक सही व स्टीक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button