शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 | 03:58 ISTहमसे जुड़ें:
हरियाणा

सिरसा में हिसारिया गेट-PWD रेस्ट हाउस रोड होगी 4 लेन, बाजेकां-कैरांवाली समेत 3 सड़कों की होगी मरम्मत

लोकल हरियाणा, सिरसा।  शहर और आसपास के गांवों से सिरसा आने वाले लोगों को सड़क के खडों से राहत मिलने वाली है। PWD ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 करीब 3 करोड़ 37 लाख का टेंडर जारी किया है। इसमें DHS रोड से नेजिया खेड़ा वाया बाज…

Sirsa Bajekan Kairanwali Road Repair Hissaria Gate PWD Rest House Four Lane
Sirsa Bajekan Kairanwali Road Repair Hissaria Gate PWD Rest House Four Lane
खबर की मुख्य बातें
  • सिरसा की चार सड़कों पर करीब 3.37 करोड़ रुपये खर्च
  • बाजेकां-नेजिया खेड़ा समेत तीन ग्रामीण सड़कों का होगा सुधार
  • हिसारिया गेट-PWD रेस्ट हाउस रोड का 300 मीटर हिस्सा होगा 4 लेन

लोकल हरियाणा, सिरसा।  शहर और आसपास के गांवों से सिरसा आने वाले लोगों को सड़क के खडों से राहत मिलने वाली है। PWD ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 करीब 3 करोड़ 37 लाख का टेंडर जारी किया है। इसमें DHS रोड से नेजिया खेड़ा वाया बाजेकां, साहूवाला से कैरांवाली और चौबुर्जा लिंक रोड के अलग-अलग हिस्सों की मरम्मत व मजबूतीकरण शामिल है। वहीं शहर में हिसारिया गेट से PWD रेस्ट हाउस रोड के एक हिस्से को 4 लेन किया जाएगा।

बाजेकां-नेजिया खेड़ा रोड पर पहले भी हुआ था काम, फिर खराब होने की आई शिकायत

DHS रोड से नेजिया खेड़ा वाया बाजेकां सड़क की हालात काभी खराब थी जगह-जगह गढ्ढों से आने जाने वाले लोगों को काभी परेशानी होती है। काफी समय से लोग इसकी मांग कर रहे थे। जुलाई 2024 में इस रोड पर IPB सड़क के निर्माण के लिए करीब 1.57 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना सामने आई थी। इससे पहले भी इस सड़क की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर जारी हुआ था।

इसके बावजूद जनवरी 2025 में नेजिया गांव पहुंचे विधायक के सामने ग्रामीणों ने नेजिया-बाजेकां रोड खराब होने की शिकायत रखी थी। उस समय ग्रामीणों ने करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क की हालत खराब होने और नेजिया की नई इंटरलॉकिंग सड़क की टाइलें टूटने का मुद्दा उठाया था।

अब नए टेंडर में DHS से नेजिया खेड़ा वाया बाजेकां रोड के किलोमीटर 2.355 से 3.04 तक के हिस्से पर फिर सुधार का काम रखा गया है। यानी मौजूदा योजना पूरी सड़क को दोबारा बनाने की नहीं, बल्कि तय हिस्से की मरम्मत और मजबूतीकरण की है।

साहूवाला-कैरांवाली रोड के शुरुआती 660 मीटर हिस्से पर होगा काम

साहूवाला से कैरांवाली रोड के किलोमीटर 0 से 0.66 तक, यानी करीब 660 मीटर हिस्से को मौजूदा काम में शामिल किया गया है। इस रूट पर पहले भी सड़क चौड़ी करने और मजबूत करने का काम हो चुका है।

इस रोड पर किलोमीटर 0.60 से 4.52 तक करीब 3.92 किलोमीटर हिस्से के widening और strengthening का काम 2022 में हुआ था और रिकॉर्ड में इसे पूरा बताया गया है। उस परियोजना पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत दर्ज है।

इस बार काम सड़क के शुरुआती हिस्से पर केंद्रित है। इससे साहूवाला और कैरांवाली की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

चौबुर्जा लिंक रोड का भी होगा मजबूतीकरण

चौबुर्जा लिंक रोड को भी इस 3.37 करोड़ रुपये के सड़क पैकेज में शामिल किया गया है। यहां सड़क की मजबूती और सतह सुधार से जुड़ा काम प्रस्तावित है। चौबुर्जा लिंक रोड पहले भी स्थानीय विकास योजनाओं के तहत काम हुआ था।

हिसारिया गेट-PWD रेस्ट हाउस रोड का कितना हिस्सा होगा 4 लेन?

सिरसा शहर में सबसे बड़ा बदलाव हिसारिया गेट से PWD रेस्ट हाउस रोड पर प्रस्तावित है। टेंडर के मुताबिक इस रोड के किलोमीटर 0.36 से 0.66 तक करीब 300 मीटर हिस्से को 4 लेन किया जाएगा। इसके साथ किलोमीटर 0 से 0.36 तक के हिस्से की restoration भी होगी।

एजेंसी तय होने के बाद 180 दिन में पूरा करना होगा काम

PWD ने चारों सड़क कार्यों के लिए 3 करोड़ 37 लाख 48 हजार 698 रुपये की अनुमानित लागत रखी है। टेंडर 30 सितंबर को जारी हुआ है। बोली जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर और टेंडर खोलने की तारीख 13 अक्टूबर 2026 रखी गई है। काम पूरा करने के लिए 180 दिन की अवधि रखी गई है।

यह भी पढ़ें: सिरसा में रेलवे अंडरब्रिज को मिली मंजूरी, जानें कब शुरू होगा काम — शहर में यातायात सुधार से जुड़ा यह प्रोजेक्ट भी PWD और सड़क कनेक्टिविटी से सीधे संबंधित है।

लेखक

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

और पढ़ें

सभी देखें