गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026 | 02:24 ISTहमसे जुड़ें:
हरियाणा

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल, पलवल में 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

पलवल, 21 अक्टूबर। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए पलवल जिला प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. जयेन्द…

22 से 24 अक्टूबर तक बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के आसार, पलवल प्रशासन ने किए खास इंतजाम
22 से 24 अक्टूबर तक बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के आसार, पलवल प्रशासन ने किए खास इंतजाम

पलवल, 21 अक्टूबर। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए पलवल जिला प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिले में 15 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ये अधिकारी निर्धारित स्थानों पर तैनात रहकर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 16(1) एवं 17(2) के तहत आदेश जारी किए हैं। पलवल, होडल और हथीन उपमंडलों में संबंधित एसडीएम कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे। बिजली उपकेंद्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

पलवल, होडल और हथीन में इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, पलवल शहर और आसपास के क्षेत्रों में पांच अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें लोक निर्माण विभाग के एसडीई सिद्धार्थ देव को पुराने न्यायालय परिसर में रेस्ट हाउस के सामने, जिला रोजगार अधिकारी डॉ. शक्ति पाल को नई कॉलोनी स्थित 66 केवी सब स्टेशन के पास, जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक को अलावलपुर चौक, कृषि विभाग के एडीओ (एफआई) एवं एएई जय सिंह को सोहना रोड स्थित हुडा सेक्टर-2 और सहायक श्रम आयुक्त गरीब दास को प्रकाश विहार कॉलोनी में एपेक्स अस्पताल के पास तैनात किया गया है।

इसी प्रकार कृषि विभाग के एडीओ रमेश बैंसला को गांव चांदहट में राजकीय विद्यालय के पास, पंचायती राज विभाग के एसडीओ अर्पित अग्रवाल को हथीन ब्लॉक के गांव दीघोट स्थित पंचायत भवन, लोक निर्माण विभाग के एसडीई राम निवास को मिनी सचिवालय होडल के कमरा नंबर 105, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ को होडल में राजकीय महाविद्यालय के पीछे 44 फुट रोड और पंचायती राज विभाग के एसडीओ संजय कुमार को हसनपुर-लिखी रोड पर तैनात किया गया है।

हथीन-पलवल रोड स्थित पुराने एसडीएम कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के एसडीई विपिन व्यास, मंडकौला-पलवल रोड स्थित 66 केवी पावर हाउस पर खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह, 66 केवी बघौला में हरियाणा रोडवेज पलवल के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह, 220 केवी मेघपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीई सुमित वर्मा और 66 केवी औरंगाबाद में कृषि विभाग के एडीओ याकूब खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रिजर्व में भी रखे गए अधिकारी

जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के अनुसार, डीईटीसी विक्रम सिंह, जल सेवा मंडल हथीन के एसडीओ अंकित सिंह चौहान और जिला बागवानी विकास अधिकारी अमन अठवाल को रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट रखा गया है। आदेश में पंचायती राज विभाग के पोहप सिंह का नाम भी रिजर्व अधिकारियों की सूची में शामिल है।

नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यकारी मजिस्ट्रेट को प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे। संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में आवश्यक प्रशासनिक समन्वय बनाए रखेंगे।

हड़ताल के दौरान बिजली के वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश

बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विभागाध्यक्षों को अपने कार्यालयों और अन्य संबंधित स्थानों पर बिजली बैकअप सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ उनकी कार्यशीलता की जांच करने को कहा गया है। इसके अलावा जनरेटर चलाने के लिए पर्याप्त ईंधन का स्टॉक रखने और अन्य जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य प्रस्तावित हड़ताल के दौरान सरकारी कार्यालयों का कामकाज जारी रखना और आवश्यक सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करना है।

लेखक

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

और पढ़ें

सभी देखें