सोमवार, 28 सितम्बर 2026 | 18:30 ISTहमसे जुड़ें:
हरियाणा

जींद से हरिद्वार के लिए एसी बस सेवा शुरू, सफीदों-पानीपत भी होगा ठहराव; देखें टाइमिंग और पूरा रूट

जींद। हरियाणा रोडवेज के पानीपत डिपो ने जींद से हरिद्वार के लिए सीधी एसी बस सेवा शुरू कर दी है। बस का सफीदों और पानीपत में भी ठहराव होगा। इससे दोनों शहरों के यात्री भी हरिद्वार के लिए इसी बस में सफर कर सकेंगे। बस जींद से…

जींद से हरिद्वार रूट पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की एसी बस
जींद से सुबह 6:50 बजे हरिद्वार के लिए एसी बस का शेड्यूल साझा। सफीदों-पानीपत की टाइमिंग

जींद। हरियाणा रोडवेज के पानीपत डिपो ने जींद से हरिद्वार के लिए सीधी एसी बस सेवा शुरू कर दी है। बस का सफीदों और पानीपत में भी ठहराव होगा। इससे दोनों शहरों के यात्री भी हरिद्वार के लिए इसी बस में सफर कर सकेंगे।

बस जींद से चलकर सफीदों, पानीपत और ज्वालापुर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। गंगा दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ अन्य यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा।

जींद से सुबह रवाना होगी बस, दोपहर में हरिद्वार से वापसी

हरिद्वार जाने के लिएप्रस्थान का समय
जींदसुबह 6:50 बजे
सफीदोंसुबह 7:40 बजे
पानीपतसुबह 8:40 बजे
वापसी का शेड्यूलसमय
हरिद्वार सेदोपहर 2:20 बजे
पानीपत सेशाम 6:30 बजे

जींद से लगभग 500 रुपये लगेगा किराया

एसी बस में जींद से हरिद्वार का किराया लगभग 500 रुपये है। पानीपत से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को 365 रुपये देने होंगे। सेवा का संचालन पानीपत डिपो की ओर से किया जा रहा है।

लेखक

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

और पढ़ें

सभी देखें