शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 | 04:29 ISTहमसे जुड़ें:
हरियाणा

हिसारवासियों के लिए गूड न्यूज, इन 2 वार्डों की गलियां होंगी पक्की, करीब 60 लाख रुपये होंगे खर्च

लोकल हरियाणा, हिसार। हिसार शहर के वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 3 की कई गलियों में आने-जाने वाले लोगों को जल्द बेहतर सड़क मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को तीन अलग-अलग कामों के लिए करीब 59 लाख 69…

Hisar Ward 19 Ward 3 Street Road Construction Municipal Corporation
Hisar Ward 19 Ward 3 Street Road Construction Municipal Corporation

लोकल हरियाणा, हिसार। हिसार शहर के वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 3 की कई गलियों में आने-जाने वाले लोगों को जल्द बेहतर सड़क मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को तीन अलग-अलग कामों के लिए करीब 59 लाख 69 हजार रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इनमें गीता कॉलोनी, न्यू नंद विहार, साकेत कॉलोनी, आजाद नगर, एमसी पन्नू वाली गली और खजांचियां बाजार का कुई वाला मोहल्ला शामिल है।

वार्ड 19 की इन गलियों पर करीब 57 लाख रुपये खर्च

वार्ड नंबर 19 में सबसे बड़ा काम करीब 40 लाख 8 हजार रुपये का है। इसके तहत गीता कॉलोनी, न्यू नंद विहार, साकेत कॉलोनी और आजाद नगर क्षेत्र की कई गलियों में आईपीबी सड़क बनाई जाएगी।

टेंडर में लाइफलाइन वाली गली, शमशेर से रमेश पूनिया, रमेश से आगे वाली गली, प्ले स्कूल से बंद गली, राजू से महाबीर और वाइब्रेंट स्कूल के आसपास के हिस्सों को शामिल किया गया है।

इसी वार्ड में एमसी पन्नू वाली गली में सीसी सड़क बनाने के लिए करीब 16 लाख 96 हजार रुपये का अलग टेंडर जारी हुआ है।

वार्ड 19 में पहले भी सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं पर काम होता रहा है। पिछले महीनों में आजाद नगर क्षेत्र में सड़कों और ड्रेनेज से जुड़े काम भी सामने आए थे। अब नई गलियां बनने से स्थानीय लोगों को कच्चे और खराब रास्तों से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढेंः हिसार के नलवा में 5 सरकारी स्कूलों पर खर्च होंगे करीब 7.5 करोड़, मुकलान में बनेगा नया स्कूल भवन

खजांचियां बाजार के कुई वाला मोहल्ला में बनेगी सीसी सड़क

वार्ड नंबर 3 के कुई वाला मोहल्ला, खजांचियां बाजार में भी सीसी सड़क बनाई जाएगी। इस काम के लिए करीब 2 लाख 65 हजार रुपये की लागत रखी गई है।

यह काम बाकी दो टेंडरों के मुकाबले छोटा है, लेकिन मोहल्ले के लोगों के लिए रोजाना आने-जाने में सीधा फायदा देगा।

8 अक्टूबर तक टेंडर, एजेंसी तय होने के बाद शुरू होगा काम

नगर निगम ने तीनों टेंडर 1 अक्टूबर को जारी किए हैं। बोलियां जमा करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे रखी गई है और टेंडर 9 अक्टूबर सुबह 9 बजे खोले जाएंगे।

वार्ड 19 के दोनों बड़े कामों के लिए 150 दिन की अवधि रखी गई है, जबकि वार्ड 3 के कुई वाला मोहल्ला की सीसी सड़क के लिए 50 दिन का समय तय किया गया है। यह अवधि एजेंसी तय होने और काम सौंपे जाने के बाद लागू होगी।

लेखक

Sandeep Kumar

संदीप कुमार LocalHaryana.com के संस्थापक और संपादक हैं। वे वर्ष 2020 से डिजिटल पत्रकारिता और ऑनलाइन समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणा समाचार, सरकारी योजनाएं, नौकरियां, शिक्षा, खेतीबाड़ी और मौसम से जुड़े विषयों पर लेखन और संपादन करते हैं। उनका प्रयास पाठकों तक तथ्य आधारित, स्पष्ट और उपयोगी जानकारी सरल हिंदी में पहुँचाना है। LocalHaryana.com पर प्रकाशित सामग्री उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर तैयार की जाती है।

और पढ़ें

सभी देखें