हरियाणा

Haryana Cabinet Meeting: 12 जुलाई को आयोजित, इन मुद्दों पर होगी गहन चर्चा

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की चौथी मंजिल पर होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है। इसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों के मुद्दे शामिल होंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार नियमित कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 58 साल से बढ़ाकर 60 साल करने के फैसले पर मुहर लगा सकती है। इसके साथ ही, राज्य में स्वीकृत पदों के विपरीत लगाए गए कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की नीति पर भी चर्चा हो सकती है और इस पर भी मुहर लगाई जा सकती है।

इसके अलावा, 2 जुलाई को कुरुक्षेत्र में हुए पंचायती राज एवं सरपंच सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सरपंचों को बड़ी राहत देते हुए कई घोषणाएं की थीं। इनमें से एक प्रमुख घोषणा यह थी कि बिना ई-टेंडरिंग प्रणाली के सरपंच अब 21 लाख रुपये तक के विकास कार्य करवा सकेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा की गई इन घोषणाओं के प्रस्ताव को भी कैबिनेट में मंजूरी दिए जाने की पूरी संभावना है।

हरियाणा में लाल डोरे की जमीन मालिकों को मिली स्वामित्व पत्र एवं रजिस्ट्रियां

यह बैठक हरियाणा के विकास और कर्मचारियों के हित में कई अहम बदलाव ला सकती है। ऐसे फैसले राज्य के कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन को मजबूत बनाएंगे और विकास कार्यों में तेजी लाएंगे। सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह प्रदेश की नीति और प्रशासन पर गहरा असर डाल सकती है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार, एक अनुभवी हिंदी समाचार लेखक हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डिजीटल समाचार वेबसाइट chopal TV से की थी, जहां उन्होंने ऑटो, टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। संदीप कुमार, पिछले 1.5 महीने से लोकल हरियाणा पर पाठकों तक सही व स्टीक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button