ट्रेंडिंग

Trending Video: शादी के मंडप पर जयमाला डालने आई दुल्हन ने दुल्हे को देखकर किया ऐसा कि पूरे परिवार को आना पड़ा स्टेज पर

Trending Video: सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाए जाते हैं, तो कुछ असली होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो धीरे-धीरे वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन, दूल्हे को देखकर रोने लगती है।

वीडियो का पूरा हाल

इस वीडियो में जयमाल के लिए दुल्हन जैसे ही स्टेज पर पहुंचती है, उसकी नजर दूल्हे पर पड़ती है। गोरी-चिट्टी दुल्हन को सांवले रंग का दूल्हा शायद पसंद नहीं आता। ऐसे में वो जोर-जोर से रोने लगती है। वहां मौजूद दुल्हन की बहनें भी कुछ समझ नहीं पातीं। वे पूछती हैं, लेकिन दुल्हन कोई जवाब नहीं देती।

दुल्हन के परिजन पहुंचे स्टेज पर

दुल्हन को रोते देख उसके परिजन भी जयमाल स्टेज पर पहुंच उसे चुप कराने की कोशिश करते हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुर्सी पर एक साथ दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। बगल में दुल्हन की दो बहनें भी बैठी हुई हैं। दुल्हन जहां बेहद खूबसूरत नजर आ रही है, वहीं दूल्हा सांवले रंग का है। शायद यही बात दुल्हन को नागवार गुजरती है। वो दूल्हे को देखकर कुछ देर तो शांत बैठी रहती है, फिर अचानक से फूट-फूट कर रोने लगती है।

परिजनों की कोशिशें नाकाम

दुल्हन के इस व्यवहार से उसकी बहनें भी अचरज में पड़ जाती हैं। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता है कि हो क्या रहा है। वो दुल्हन से रोने की वजह पूछती हैं, लेकिन दुल्हन कुछ नहीं बोलती। लगातार मुंह छुपाकर दुल्हन रोती रहती है। ऐसे में उसके परिजन भी स्टेज पर पहुंच जाते हैं। लेकिन दूल्हा मासूमियत से वहां बैठा रहता है। शायद वो मामले को समझ ही नहीं पाता। इस दौरान दो-तीन महिलाएं दुल्हन के चेहरे को ऊपर करती हैं, लेकिन वो लगातार रोते ही जा रही है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो का वायरल होना

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को “वायरल क्लिप” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए सुमित कुमार ने लिखा है, “लड़की के साथ तो Moye-Moye हो गया।” वहीं, एक अन्य यूजर पिंकी गुप्ता ने कमेंट किया है कि ऐसा लग रहा है मानो बेचारी की जबरन शादी कराई जा रही है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

प्रिया काम्बले ने लिखा है कि वीडियो में दुल्हन इतना ज्यादा रो रही है, लेकिन दूल्हे को तो कोई फर्क ही नहीं पड़ता। अभिषेक कुमार ने लिखा है कि बेचारी के साथ गलत हो गया। लेकिन इस जोड़ी को लेकर काव्या नाम की यूजर का अलग ही मत है। काव्या ने कमेंट कर लिखा है कि बहन, काले-गोरे के चक्कर में मत पड़ो। ये तुम्हें बहुत खुश रखेगा। राधे ने लिखा है कि ये लड़की अपनी सुंदरता की वजह से काले लड़कों की तरफ देखती भी नहीं होगी, लेकिन अब उसे रोजाना ही देखना पड़ेगा।

Jiya

जिया सिंह, एक अनुभवी हिंदी समाचार लेखक हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने हिंदी समाचार और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। जिया सिंह, पिछले 1 साल से लोकल हरियाणा पर पाठकों तक सही व स्टीक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button