ब्रेकिंग न्यूज़

Today Haryana Election News: हरियाणा की 90 सीटों पर BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट, जाने कितने नए चहरे किए शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार, 11 सितंबर 2024 को अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही बीजेपी ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार, 12 सितंबर 2024 को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है, और बचे हुए प्रत्याशी इसी दिन अपने नामांकन दाखिल करेंगे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं, और 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा में भी मतगणना की जाएगी।

बीजेपी ने इस बार कई नए और युवा चेहरों को मौका दिया है, जबकि कुछ पुराने विधायकों और मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं। इससे कुछ नेता नाराज होकर पार्टी छोड़ चुके हैं, तो कुछ निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया है।

प्रमुख सीटों पर मुकाबला

इस बार के चुनाव में हरियाणा की कुछ सीटें विशेष रूप से हॉट सीट मानी जा रही हैं। सिरसा से गोपाल कांडा के खिलाफ बीजेपी ने रोहताश जांगड़ा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जुलाना से विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह है कि जुलाना से आम आदमी पार्टी ने WWE की पूर्व रेस्लर कविता दलाल को उतारा है, जिससे यहां का मुकाबला और रोचक हो गया है।

इसके अलावा, अंबाला से पूर्व गृह मंत्री अनिल विज चुनावी मैदान में हैं, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं। इन बड़े चेहरों के अलावा बीजेपी ने कई नए चेहरों को भी मैदान में उतारा है, जिनमें युवा प्रत्याशी भी शामिल हैं।

बीजेपी की पूरी सूची

बीजेपी की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

1.सिरसा से रोहताश जांगड़ा
2.महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव
3.फरीदाबाद से सतीश फागना
4.नारायण गढ़ से पवन सैनी
5.पेहोवा से जय भगवान शर्मा
6.पुंडरी से सतपाल जाम्बा
7.असंध से योगेंद्र राणा
8.गनौर से देवेंद्र कौशिक
9.राई से कृष्णा गहलावत
10.बरोदा से प्रदीप सांगवान
11.जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी
12.नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी
13.अटेली से कुमारी आरती सिंह
14.नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव
15. कोसली से अनिल दहिना
16. रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव
17.बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
18. गुरुग्राम से मुकेश शर्मा
19.सोहना से तेजपाल तंवर
20. पलवल से गौरव गौतम
21. पृथला से टेक चंद शर्मा
22. बल्लभगढ़ से मूल चंद शर्मा
23. फरीदाबाद से विपुल गोयल
24. तिगांव से राजेश नागर
25.लाडवा से नायब सिंह सैनी
26. कालका शक्ति रानी शर्मा
27. पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता
28. अंबाला कैंट से अनिल विज
29. मुलाना से संतोष सरवन
30. सढ़ौरा से बलवंत सिंह
31.डबवाली से सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना
32. ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता
33. रोहतक से मनीष ग्रोवर
34. नारनौल से ओम प्रकाश यादव
35. बावल से कृष्ण कुमार
36. पटौदी से बिमला चौधरी
37. नूंह से संजय सिंह
38. फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद
39. पुन्हाना से ऐजाज खान
40. हथिन से मनोज रावत
41. होडल से हरिंदर सिंह रामरतन
42. बड़खल से धनेश अदलखा
43.जगाधारी से कंवर पाल गुर्जर
44.यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा
45. रादौर से श्याम सिंह राणा
46. शाहबाद से सुभाष कलसाना
47. थानेसर से सुभाष सुधा
48. पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराा
49. गुहला से कुलवंत बाजीगर
50. कलायत से कमलेश ढांडा
51. कैथल से लीला राम गुर्जर
52. नीलोखेड़ी से भगवान दास कबीरपंथी
53. इंद्री से राम कुमार कश्यप
54. करनाल से जगमोहन आवनंद
55. घरौंदा से हरविंदर कल्याण
56. पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा
57. पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज
58. इसाना से कृष्ण पाल पंवार
59. समालखा से मनमोहन भड़ाना
60. खरखौदा से पवन खरखौदा
61. सोनीपत से निखिल मदान
62. गोहाना से अरविंद शर्मा
63. सफीदों से राम कुमार गौतम
64. जींद से कृष्ण लाल मिड्ढा
65. उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
66. टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली
67. फतेहाबाद से डूडा राम बिश्नोई
68. रतिया से सुनीता दुग्गल
69. कालांवली से राजिंदर देशुजोधा
70. रनिया से शीशपाल कंबोज
71. आदमपुर से भव्य बिश्नोई
72. उकलाना से अनूप धानक
73. नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु
74. हांसी से विनोद भयाना
75. बरवाला से रणबीर गंगवा
76. हिसार से डॉ. कमल गुप्ता
77. नलवा से रणधीर पनिहार
78. लोहारू से जेपी दलाल
79. बधरा से उमेद पातुवास
80. भिवानी से घनश्याम सर्राफ
81. तोशाम से श्रुति चौधरी
82. बवानी खेड़ा से कपूर वाल्मीकि
83. बवानी खेड़ा से कपूर वाल्मीकि
84. मेहम से दीपक हुडा
85. गढ़ी सांपला-किलोई से मंजू हुडा
86. कलानौर से रेनू डाबला
87.बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
88. बादली से ओम प्रकाश धनखड़
89. झज्जर से कप्तान बिरधाना
90. बेरी से संजय कबलाना

टिकट कटने से नाराज हुए कुछ नेता

बीजेपी ने इस बार कुछ मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकट काटे हैं, जिससे नाराज होकर कुछ नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें से कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है। यह चुनाव बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि कई सीटों पर कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है।

हरियाणा चुनाव की तारीखों में बदलाव

निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में थोड़ा बदलाव किया है। पहले यहां मतदान 8 अक्टूबर को होना था, लेकिन अब यह 5 अक्टूबर को होगा। मतगणना की तारीख 8 अक्टूबर तय की गई है, जब जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बीजेपी की रणनीति

बीजेपी ने इस बार चुनावी मैदान में नए चेहरों और युवाओं को मौका देने के साथ ही जातिगत संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। पार्टी के कुछ बड़े चेहरे, जैसे नायब सिंह सैनी और अनिल विज, अपनी सीटों पर फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन नए प्रत्याशियों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है।

कुल मिलाकर, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की रणनीति नए चेहरों को मौका देने और पुराने चेहरों के सहारे सरकार बनाने की है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार, एक अनुभवी हिंदी समाचार लेखक हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डिजीटल समाचार वेबसाइट chopal TV से की थी, जहां उन्होंने ऑटो, टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। संदीप कुमार, पिछले 1.5 महीने से लोकल हरियाणा पर पाठकों तक सही व स्टीक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button