ब्रेकिंग न्यूज़

घर में भाभी को अकेला देख फिसली देवर की नियत करने लगा जबरदस्ती

3 अगस्त 2024 को आईटीआई थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक 3 महीने की गर्भवती महिला ने अपने देवर पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई 2024 को शाम के लगभग 5 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। उसके पति किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। इस मौके का फायदा उठाते हुए उसके देवर हरविन्दर सिंह ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।पीड़िता ने बताया कि वह 3 महीने की गर्भवती है। उसके विरोध करने पर हरविन्दर सिंह ने उसे थप्पड़ों से पीटा और उसका सूट गले से पकड़ा। जब उसने हाथ हटाने की कोशिश की तो हरविन्दर ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसके पेट पर लात मारी। जिससे उसके पेट में अभी भी दर्द हो रहा है और उसके दहेज में मिले पूरे सामान को तोड़-फोड़ दिया।

गांव के लोगों ने की मदद

पीड़िता ने बताया कि उसके द्वारा शोर मचाने पर गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद हरविन्दर ने उसे छोड़ा। इसके बाद उसने अपने पति को फोन किया। जब उसका पति घर आया तो उसके देवर हरविन्दर सिंह ने उसके पति की भी पिटाइ कर दी।

मायके वालों ने की मदद

पीड़िता ने बताया कि उसने अपने मायके से अपने परिजनों बुलाया तो हरविन्दर ने उनके साथ भी गाली-गलौज व मारपीट की। जिसके बाद उसके परिजन उसके अपने साथ उसके मायके ले आये।

देवर ने दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने कहा कि उसका देवर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। आईटीआई थाना पुलिस ने हरविन्दर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115, 324(2), 351(2), 352 तथा 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के सुपुर्द की है।

Jiya

जिया सिंह, एक अनुभवी हिंदी समाचार लेखक हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने हिंदी समाचार और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। जिया सिंह, पिछले 1 साल से लोकल हरियाणा पर पाठकों तक सही व स्टीक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button