ब्रेकिंग न्यूज़

देवर विधवा भाभी का नोचता रहा जिस्म, महिला ने बताया क्यों थी ये सब करने को मजबूर

29 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छोटे भाई ने अपनी विधवा भाभी के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर ली। यह मामला उत्तर थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने अपने देवर मोनू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि पांच महीने पहले उसके पति का निधन हो गया था। पति की मौत के बाद ससुर दयाकिशोर ने कहा कि उसकी शादी मोनू से कर दी जाएगी। इसके बाद मोनू ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि मोनू ने उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद भी वह उसके साथ संबंध बनाता रहा।

कुछ समय बाद, मोनू की पत्नी और पिता के कहने पर उसने महिला के सारे आभूषण और नकदी छीन लिए। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसे बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने समाज में रिश्तों की पवित्रता और विश्वास को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला दिया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार, एक अनुभवी हिंदी समाचार लेखक हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डिजीटल समाचार वेबसाइट chopal TV से की थी, जहां उन्होंने ऑटो, टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। संदीप कुमार, पिछले 1.5 महीने से लोकल हरियाणा पर पाठकों तक सही व स्टीक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button