ऑटो-मोबाइल

मारुति ब्रेजा पेट्रोल और CNG हुई 2.66 लाख रुपये सस्ती, देखिए 27 अगस्त 2024 की नई कीमतें

मारुति ब्रेजा ने भारतीय बाजार में खुद को नंबर-1 SUV के रूप में स्थापित कर लिया है। देशभर में इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, और खासकर उन जवानों के लिए ये बेहतरीन विकल्प बन गई है जो अपनी सेवाओं के बदले इसे CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) से खरीदना चाहते हैं।

मारुति ब्रेजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपए है, लेकिन CSD कैंटीन पर इसकी कीमत काफी कम हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यहां देश की सेवा करने वाले जवानों को इस SUV पर लगने वाले GST का सिर्फ 14% टैक्स देना पड़ता है, जबकि आमतौर पर 28% टैक्स देना होता है। यानी ये जवान सीधे-सीधे काफी बड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं।

CSD कैंटीन में मारुति ब्रेजा की कीमतें

मारुति ब्रेजा के CSD कैंटीन में मिलने वाले अलग-अलग वैरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 1.5-लीटर नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल:
    • LXI: शोरूम कीमत – Rs. 8,34,000 | CSD कीमत – Rs. 7,51,434 | अंतर – Rs. 82,566
    • VXI: शोरूम कीमत – Rs. 9,69,500 | CSD कीमत – Rs. 8,73,942 | अंतर – Rs. 95,558
  • 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल मैनुअल:
    • ZXI: शोरूम कीमत – Rs. 11,14,500 | CSD कीमत – Rs. 10,11,290 | अंतर – Rs. 1,03,210
    • ZXI Plus: शोरूम कीमत – Rs. 12,58,000 | CSD कीमत – Rs. 11,42,192 | अंतर – Rs. 1,15,808
  • 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल ऑटोमैटिक:
    • VXI: शोरूम कीमत – Rs. 11,09,500 | CSD कीमत – Rs. 9,95,868 | अंतर – Rs. 1,13,632
    • ZXI: शोरूम कीमत – Rs. 12,54,500 | CSD कीमत – Rs. 11,41,818 | अंतर – Rs. 1,12,682
    • ZXI Plus: शोरूम कीमत – Rs. 13,98,000 | CSD कीमत – Rs. 12,73,243 | अंतर – Rs. 1,24,757
  • 1.5-लीटर CNG मैनुअल:
    • LXI: शोरूम कीमत – Rs. 9,29,000 | CSD कीमत – Rs. 7,31,260 | अंतर – Rs. 1,97,740
    • VXI: शोरूम कीमत – Rs. 10,64,500 | CSD कीमत – Rs. 8,37,880 | अंतर – Rs. 2,26,620
    • ZXI: शोरूम कीमत – Rs. 12,09,500 | CSD कीमत – Rs. 9,43,131 | अंतर – Rs. 2,66,369

मारुति ब्रेजा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति ब्रेजा एक स्मार्ट और एडवांस्ड कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें न्यू जेनरेशन K-सीरीज 1.5-लीटर डुअल जेट WT इंजन दिया गया है, जो स्मार्ट हाईब्रिड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। यह इंजन 103hp का पावर और 137Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, साथ ही 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसका मैनुअल वैरिएंट 20.15 kmpl और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 kmpl का माइलेज देता है।

इसके अलावा, ब्रेजा में 360 डिग्री कैमरा, 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग डॉक, और कई कनेक्टिंग फीचर्स मिलते हैं, जो इसे बाजार में सबसे एडवांस्ड SUV बनाते हैं।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार, एक अनुभवी हिंदी समाचार लेखक हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डिजीटल समाचार वेबसाइट chopal TV से की थी, जहां उन्होंने ऑटो, टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। संदीप कुमार, पिछले 1.5 महीने से लोकल हरियाणा पर पाठकों तक सही व स्टीक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button